Move to Jagran APP

केजरीवाल ने धवन से कहा, लोकसभा चुनाव के लिए अभी से शुरू कर दें डोर टू डोर प्रचार

दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को लोकसभा चुनाव प्रचार में जुट जाने के लिए कह दिया है।

By Sat PaulEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 04:29 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 04:29 PM (IST)
केजरीवाल ने धवन से कहा, लोकसभा चुनाव के लिए अभी से शुरू कर दें डोर टू डोर प्रचार
केजरीवाल ने धवन से कहा, लोकसभा चुनाव के लिए अभी से शुरू कर दें डोर टू डोर प्रचार

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार में जुट जाने के लिए कह दिया है। केजरीवाल ने धवन को डोर टू डोर कैंपन शुरू करने के लिए कहा है। हालांकि अभी धवन की उम्मीदवारी की घोषणा आप ने नहीं की है।सोमवार को यूटी गेस्ट हाउस में सीएम अरविंद केजरीवाल की पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के साथ बैठक हुई। इस 40 मिनट तक हुई बैठक में चंडीगढ़ के राजनीतिक मुद्दाें पर चर्चा हुई।

loksabha election banner

चंडीगढ़ में जल्द होगी बड़ी रैली

धवन ने केजरीवाल को कहा कि शहर में एक बड़ी रैली का आयोजन जल्द किया जाएगा, जिसमे केजरीवाल को भी आने का न्यौता दिया गया है। मालूम हो कि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन दो माह पहले ही भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। धवन चंडीगढ़ से आप की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। आप की स्थानीय ईकाई भी धवन को ही शहर में आप को उम्मीदवार बनवाना चाहती है।आप के संयोजक प्रेम गर्ग पहले से ही धवन का सिंगल नाम हाईकमान को भेज चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि हाईकमान धवन का नाम फाइनल कर चुके हैं लेकिन धवन की घोषणा दिल्ली के उम्मीदवारों के साथ की जाएगी।

पहली बार चंडीगढ़ में हुई बैठक

यूटी गेस्ट हाउस में हुई बैठक के दौरान धवन ने केजरीवाल को बताया कि शहर में भाजपा और कांग्रेस में भारी गुटबाजी चल रही है। शहरवासी दोनों ही दलों से दुखी हैं। धवन के साथ केजरीवाल की यह पहली बैठक है, जोकि चंडीगढ़ में हुई है। इससे पहले धवन आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले केजरीवाल के साथ दिल्ली में मिले थे। धवन पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और शत्रुघन सिन्हा के भी दोस्त हैं। धवन जो अगले दिनों में रैली करने जा रहे हैं, उसमें इन दोनों नेताओं को भी बुलाया जाएगा। यह दोनों नेता इस समय भाजपा से नाराज चल रहे हैं। मालूम हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार गुलपनाग को एक लाख 8 हजार वोट मिले थे।

कांग्रेस और भाजपा से निराश हैं लोग: हरमोहन धवन

पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का कहना है कि इस समय शहरवासी कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से निराश हैं। भाजपा ने जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं हुए हैं। शहर में हर वर्ग परेशान है। शहर के व्यापारियों को नए-नए तरीकों से परेशान किया जा रहा है। खुद ही परेशानियां खड़ी करके उन्हें भाजपा के नेता निजात दिलवाने का प्रयास करके क्रेडिट ले रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा को आने वाले लोकसभा चुनाव में शहर की जनता आप को वोट डालकर जवाब देगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.