ला भवन के मंच पर कलाकारों ने हरियाणा की संस्कृति को उतारा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच की ओर से हरियाणा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लॉ भवन सेक्टर-37 में एक सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणवी कलाकारों ने हरियाणा की संस्कृति को मंच पर उतारा।
चंडीगढ़ [वैभव शर्मा]। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कला मंच की ओर से हरियाणा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ला भवन सेक्टर-37 में एक सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणवी कलाकारों ने हरियाणा की संस्कृति को मंच पर उतारा। कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद की टीम द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में हरियाणा शिक्षा, कला एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री कंवर पाल गुज्जर बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन ने। कार्यक्रम में हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन दंगल गर्ल बबीता फौगाट व एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रात खंडेलवाल बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। शिक्षा मंत्री गुज्जर ने कहा कि जब हरियाणा बना तो यह विकास के मामले में बहुत पिछड़ा था लेकिन यहा के मेहनतकश लोगों ने हरियाणा को अपने पसीने से सींचा और हरियाणा को खुशहाल बनाया। आज हरियाणा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उसने खेल, शिक्षा, कला हर क्षेत्र में अपना झडा बुलंद किया है। हरियाणा की तरफ हर प्रदेश की नजर रहती है।
हरियाणा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रात खंडेलवाल ने कहा कि हरियाणा दूसरे राज्यों के लिए एक उदाहरण है। दंगल गर्ल बबीता फौगाट ने कहा की हरियाणा ने आज खेलों में जो देश का नाम रोशन किया है उसे इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। हरियाणा में जो खेल के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है, वो शायद ही किसी अन्य राज्यों में हो। यहा पर खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल प्रदर्शन और मेडल जीतने पर अच्छे इनाम से भी नवाजा जाता है, जिससे खिलाड़ी खेल जगत में ओर ज्यादा आगे आ सके। राज्य में आज लड़किया भी लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रही हैं।