Move to Jagran APP

शानदार परफॉर्मेंस के बाद बोले अर्जुन कपूर, सिटी ब्यूटीफुल से है खास लगाव

अर्जुन कपूर अपनी फिल्म मुबारकां के गाने को रिलीज करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी। उनके साथ इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्‌टी भी मौजूद थीं।

By Ankit KumarEdited By: Published: Sun, 16 Jul 2017 10:38 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jul 2017 10:38 AM (IST)
शानदार परफॉर्मेंस के बाद बोले अर्जुन कपूर, सिटी ब्यूटीफुल से है खास लगाव
शानदार परफॉर्मेंस के बाद बोले अर्जुन कपूर, सिटी ब्यूटीफुल से है खास लगाव

जेएनएन, चंडीगढ़। बॉलीवुड़ फिल्म स्टार अर्जुन कपूर शनिवार को अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्‌टी के साथ चंडीगढ़ एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने अपने आने वाली फिल्म मुबारकां का गाना ‘जट्ट जैगुआर’ रिलीज किया।

loksabha election banner

सिटी ब्यूटीफुल में आयोजित कार्यक्रम में अर्जुन कपूर ने मुबारकां फिल्म का गाना रिलीज करते हुए जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। उनके साथ इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्‌टी भी थिरकतीं नजर आई। फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि यह एक परिवारिक फिल्म है। इसमें उन्होंने डबल रोल किया है। इसके लिए अर्जुन कपूर को खासी मेहनत और तैयारी करनी पड़ी। अर्जुन ने बताया कि चंडीगढ़ से उन्हें खास लगाव है। शूटिंग के दौरान उनकी टीम जीटी रोड के ढाबे पर आलू के पराठे और मक्खन खाती थी।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव पर आप में तनातनी, मीरा को समर्थन से पार्टी में दोफाड़

इस मौके पर अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्‌टी ने भी फिल्म को लेकर खुलकर बात की। अथिया ने कहा कि पहली फिल्म का चुनाव हम करते हैं। आपकी परफार्मेंस के हिसाब से फिर फिल्म आपको चुनती है। वहीं इलियाना ने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री में यह समझने में ही इतना वक्त निकल गया कि किस तरह अपने पैशन को जिया जाए। उन्हें बस यही पता है कि सबुह छह बजे हो या फिर रात के दो बजे हो आपको खुशी-खुशी बेफिक्र होकर अपना बेस्ट देना होगा। 

यह भी पढ़ें: गोताखोर नहर में ढूंढते र‍हे दो बहनों को, फिर राज खुला तो सभी रह गए अवाक
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.