Move to Jagran APP

अनुष्‍का और रणबीर ने सिटी ब्‍यूटीफुल के लाेगों का दिल जीता

बालीवुड स्‍टार अनुष्‍का शर्मा और रणवीर कपूर ने चंडीगढ़ में अपने प्रशंसकों के साथ जमकर मस्‍ती की। उन्‍होेंने फैंस के साथ दीपावली भी मनाई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 29 Oct 2016 11:29 AM (IST)Updated: Sat, 29 Oct 2016 12:37 PM (IST)
अनुष्‍का और रणबीर ने सिटी ब्‍यूटीफुल के लाेगों का दिल जीता

जेएनएन, चंडीगढ़। बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेता रणवीर कपूर सिटी ब्यूटीफुल में अपने प्रशंसकों से रूबरू हुए। दोनों स्टार्स ने फैन के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान फैंस उनसे विभिन्न फरमाइशें करते रहे अौर वे इसे पूरा करते रहे।

loksabha election banner

शहर के एलांते मॉल में पहुंचकर दोनों कलाकारों पहले अपने फिल्म की प्रमोशन की और उसके बाद दीये जलाए। उन्होंने लोगों से मिलजुल कर दीपावली मनाने की अपील की। प्रशंसकों ने अनुष्का और रणवीर से ब्रेकअप गाने पर डांस करने की फरमाइश की। इस मौके पर लोगों ने कलाकारों के साथ डांस किया और उनके साथ सेल्फी ली।

अनुष्का ने कहा, पंजाब के खाने और गाने के अलावा चंडीगढ़ का गेढ़ी रूट है खास

अनुष्का शर्मा ने कहा कि पंजाब खासकर चंडीगढ़ अपने खाने और गाने के लिए बहुत ही शानदार है लेकिन इसके अलावा सिटी ब्यूटीफुल का गेढ़ी रूट खास है। यह युवाओं के दिल की धडक़न है। यदि मौका मिला तो मैं भी इस पर मस्ती करना चाहूंगी।

फैंस के साथ मस्ती करतीं अनुष्का शर्मा।

रणवीर कपूर बोले, पंजाबियों दा दिल बहुत बड़ा हौदा ए

रणवीर ने कहा कि पंजाबियों का दिल बहुत बड़ा होता है। पंजाबी अपनी मस्ती और खान-पान के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि फिल्म का निर्माण बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया गया है। यही कारण ही इसके गाने दर्शकों के सिर चढक़र बोल रहे हैं।


तस्वीरें : अनुष्का और रणबीर ने चंडीगढ़ में फैंस के साथ मनाई दीपावली

दर्शकों ने अनुष्का और रणवीर के लिए छोड़ा फिल्म का शो

अनुष्का और रणवीर से मिलने के लिए कई दर्शकों ने फिल्म के शो तक को छोड़ दिया। गौरतलब है कि शुक्रवार को ही फिल्म रिलीज हुई है और इसके तीसरे शो के मौके पर कलाकार शहर में पहुंचे थे। इसी के चलते फिल्म देखने वाले दर्शकों ने हॉल को छोड़ अनुष्का और रणवीर को मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.