जीटीए कप ताइक्वांडो में अंशुमन को पहला स्थान
जासं, चंडीगढ़ : शहर के 10 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अंशुमन ने 5वीं ओपन जीटीए कप ताइक्वांडो चैंि
जासं, चंडीगढ़ : शहर के 10 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अंशुमन ने 5वीं ओपन जीटीए कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2018-19 पहला स्थान हासिल किया है। इस चैंपियनशिप में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के 650 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व अंशुमन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत के लिए दो सिल्वर मेडल जीते थे। कोच शिवराज घरर्ती ने बताया कि अंशुमन के प्रदर्शन से दूसरे खिलाड़ियों को भी हौसला मिलता है। अंशुमन अच्छा खिलाड़ी है। हमें उससे काफी उम्मीदें है। रेड टीम बनी चैंपियन
जासं, चंडीगढ़ : सेक्टर -44 स्थित सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल स्टॉफ फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में सेंट जेवियर स्कूल चंडीगढ़, सेंट जेवियर स्कूल पंचकूला, सेंट जेवियर स्कूल मोहाली और सेंट जेवियर स्कूल जीरकपुर की टीम ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में रेड टीम विजेता रही, इसकी कप्तानी भूपेन्द्र गोसेन कर रहे थे। वहीं प्रतियोगिता में तरुण की वाइट टीम रनरअप रही। सेंट जेवियर स्कूल के मुख्य प्रशासक इवोरीन कैस्टेलस ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रिसिंपल मारविन वेस्ट ने भी विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। कुरुक्षेत्र ने प्रतियोगिता में मारी बाजी
जासं, पंचकूला :
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वाधान में जिला बाल कल्याण परिषद पंचकूला की ओर से 4 जिलों के स्कूलों से आए प्रतिभागियों के बीच प्रतिस्पर्धा करवाई गई। इसमें सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता जैनेंद्रा पब्लिक स्कूल सेक्टर-1 के ऑडिटोरियम में हुई। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव कृष्ण कुमार ढुल्ल ने किया। ढुल्ल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और इनके मानसिक और सामाजिक विकास के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने चाहिए।
ग्रुप ए में डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला छावनी द्वितीय रहा। ग्रुप बी में डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र प्रथम, एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल अंबाला द्वितीय रहा। ग्रुप सी में डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र प्रथम तथा डीपीएस यमुनानगर द्वितीय रहा। ग्रुप डी में डीएवी पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र प्रथम तथा बालकुंज छछरौली द्वितीय रहा। यह सभी विजेता राज्य स्तरीय बाल महोत्सव रोहतक में भाग लेंगे।
नृत्य प्रतियोगिता में भागीदारी एवं दार्शनिकता हेतु जिला यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला एवं पंचकूला के लगभग 400 बच्चों ने शिरकत की। जबकि 122 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर ओपी मेहरा, पूनम सूद, मीति चौधरी, सुधीर कात जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखविंदर सिंह एवं कार्यक्त्रम अधिकारी मंजू चौधरी मौजूद रहे।