पंजाब में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, बच्चों संग दी गिरफ्तारी
पंजाब में बुधवार को अांगनबाड़ी वर्कर्स ने प्रदर्शन किया और सामूहिक गिरफ्तारी दी। आंगनवाड़ी वर्कर स्कूलों में शुरू की गई प्री प्राइमरी कक्षाओं का विरोध कर रही हैं।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में बुधवार काे अांगनबाड़ी वर्कर्स ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और गिरफ्तारियां दीं। पंजाब सरकार की नीतियों से दुखी आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की। विभिन्न जगहों पर पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने छोटे बच्चों को लेकर भी आई थीं।
जालंधर में आंगनबाड़ी वर्करों ने रैली निकालने के बाद डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया और अपनी मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन दिया। आंगनबाड़ी वर्कर स्कूलों में शुरू की गई प्री प्राइमरी कक्षाओं का विरोध कर रही हैं। उनका मानना है कि ऐसा होने से आंगनबाड़ी वर्करों की नौकरी चली जाएगी।
जालंधर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पहले ही अपने जेल भरो आंदोलन की घोषणा की थी। राज्य के जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, संगरूर, नवांशहर और गुरदासपुर सहित सभी जिलाें में अांगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला उपायुक्त कार्यालयों के बाहर धरना दिया और गिरफ्तारी दी।
कई जगहाें पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव और धक्कामुक्की हो गई। लुधियाना में पुलिस और आंगनबाड़ी वर्करों में झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने डीसी ऑफिस में घुसने की कोशिश की तो महिला पुलिसकर्मियों ने उनकाे रोक दिया। इससे दाेनों पक्षों में टकराव हो गया।
लुधियाना में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स।
यह भी पढ़ें: पंजाब में स्मॉग और प्रदूषण से वातावरण में घुला जहर, सांस लेना हुअा मुश्किल
फतेहगढ़ साहिब में भी आंगनवाड़ी वर्कर्स ने प्रदर्शन किया और गिरफ्तार दी। संगरूर में आंगनबाड़ी वर्कर्स सामान और बच्चों के साथ गिरफ्तारी देने आईं। पुलिस जब उनको गिरफ्तार करके ले जा रही थी तो कई आंगनबाड़ी वर्कर्स की गोद में बच्चे थे। गुरदासपुर में भी प्रदर्शन के दौरान पुलिस और आंगनवाड़ी वर्कर महिलाओं के बीच टकराव हुआ। प्रदर्शनकारी महिलाआें ने पुलिस के घेरे को तोड़कर डीसी कार्यालय की ओर जाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उनको रोका तो टकराव हो गया।
अमृतसर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी वर्कर्स।
यह भी पढ़ें: स्मॉग समस्या : हरियाणा व दिल्ली में नहीं होंगे पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन