पंजाब, एजेंसी: 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के कथित सलाहकार और फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी उर्फ ​​​​सरबजीत सिंह कलसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतपाल सिंह की तलाश में पंजाब के जिलों में पुलिस तैनात कर दी गई है।

अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। जालंधर के पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने शनिवार देर रात जालंधर के नकोदर के पास संवाददाताओं से कहा कि वह अब भगोड़ा है और हम उसकी तलाश कर रहे हैं और हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे। चहल ने कहा कि अमृतपाल सिंह के छह से सात बंदूकधारियों को गिरफ्तार किया गया है।

संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया

अधिकारियों ने कहा कि पंजाब सरकार ने शनिवार को अमृतपाल के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की थी। जिसमें पुलिस ने उसके नेतृत्व वाले संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। हालांकि, मायावी उपदेशक ने खुद पुलिस को चकमा दे दिया और जालंधर जिले में उनके काफिले को रोके जाने पर पुलिस के जाल से बच गया। अभियान के चलते अधिकारियों ने कई जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी और रविवार दोपहर तक राज्य में इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को बंद कर दिया।

Edited By: Himani Sharma