'अमृतपाल के पास पंजाब को सुधारने की क्षमता', खडूर साहिब सांसद के समर्थन में उतरे द ग्रेट खली; AAP पर उठाए सवाल
पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन द ग्रेट खली ने सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब को नशामुक्त करने में अहम भूमिका निभाने वाला ...और पढ़ें

खडूर साहिब सांसद के समर्थन में उतरे द ग्रेट खली। फाइल फोटो
HighLights
खली ने अमृतपाल सिंह को नशामुक्त पंजाब के लिए महत्वपूर्ण बताया।
अमृतपाल को राजनीति में काम करने का अवसर देने की बात कही।
आम आदमी पार्टी की मुफ्त सुविधाओं की नीति पर सवाल उठाए।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। भाजपा की 18 सितंबर से शुरू होने जा रही नशामुक्त पंजाब यात्रा से ठीक पहले भाजपा नेता और पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है।
एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में खली ने कहा कि पंजाब को नशमुक्त कराने में अमृतपाल की भूमिका अहम हो सकती है। उन्होंने अमृतपाल को जेल से बाहर आने और राजनीति में काम करने का अवसर दिए जाने की बात भी कही।
खली ने कहा कि अमृतपाल सिंह ने पंजाब के युवाओं को अमृत छकाने, पगड़ी बांधने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया है। उनके इस योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को केवल नकारात्मक नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिए।
अमृतपाल के पास पंजाब को सुधारने की क्षमता
अमृतपाल सिंह के राजनीतिक अनुभव और पृष्ठभूमि पर उठने वाले सवालों के जवाब में खली ने कहा कि सच बोलने और पंजाब को सुधारने के लिए किसी राजनीतिक ट्रेनिंग या लंबे अनुभव की जरूरत नहीं है। खली ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि अमृतपाल के पास पंजाब को संभालने और सुधारने की क्षमता है।
खली ने यह भी कहा कि अमृतपाल को राजनीति में खुलकर काम करने का पूरा अवसर नहीं मिला। खली ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की मुफ्त सुविधाओं की नीति पर भी सवाल उठाए।
जालंधर से चुनाव लड़ने पर क्या बोले?
महिलाओं को आर्थिक सहायता, मुफ्त बस सेवा और मुफ्त बिजली जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह मुफ्त की व्यवस्था के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने जालंधर से चुनाव लड़ने या टिकट लेने की इच्छा से भी इनकार किया। भाजपा के सत्ता में आने पर पंजाब की स्थिति बेहतर होने की बात भी उन्होंने कही।
