विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritpal Singh का गनर तजिंदर सिंह गिल गिरफ्तार, पंजाब की खन्ना पुलिस ने की कार्रवाई

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Thu, 23 Mar 2023 03:14 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2023 03:39 PM (IST)

Amritpal Singh गुरुवार को अमृतपाल के गनर तजिंदर सिंह गिल को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल के ...और पढ़ें

Amritpal Singh का गनर तजिंदर सिंह गिल गिरफ्तार
Amritpal Singh का गनर तजिंदर सिंह गिल गिरफ्तार

चडीगढ़, एएनआई। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को अमृतपाल के गनर तजिंदर सिंह गिल को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल के गनमैन तेजिंदर सिंह की गिरफ्तारी खन्ना पुलिस ने की है। तजिंदर सिंह अमृतपाल की सुरक्षा में तैनात था। तजिंदर सिंह भी अमृतपाल के गायब होने के बाद से फरार चल रहा था।

खन्ना के डीएसपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि तजिंदर सिंह गिल के रूप में पहचाने गए व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वह अमृतपाल सिंह के साथ गनमैन का काम करता था। उसके सोशल मीडिया पर हथियार लिए उनकी तरह-तरह की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। जब रिकॉर्ड चेक किया गया तो पता चला कि उसके पास बंदूक का लाइसेंस नहीं था।

डीएसपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वह अजनाला कांड में भी शामिल था। आगे की जांच चल रही है।

सोशल मीडिया पर हैं हथियारों से लैस तस्वीरें

पुलिस द्वारा पकड़ा गया तजिंदर सिंह उर्फ गोरखा बाबा अमृतपाल के निजी गनमैन के रूप में काम कर रहा था। हर वक्त हथियारों से लैस रहने वाले गोरखा बाबा इंटरनेट मीडिया पर भी सक्रिय था और उसकी हथियारों के साथ कई फोटो भी वायरल हुई थी।

जानकारी के अनुसार अमृतपाल सिंह के हमेशा साथ रहने वाला गोरखा बाबा पायल के गांव मांगेवाल का रहने वाला है। वह अजनाला कांड के वक्त भी अमृतपाल के साथ ही था। वह अमृतपाल के गनमैन के रूप में ही काम करता था। बताया जाता है कि अजनाला कांड मामले में भी उसे नामजद किया गया था।

अमृतपाल के साथ रहता था तजिंदर

डीएसपी पायल हरसिमरत जीत सिंह ने बताया कि तजिंदर सिंह काफी समय से अमृतपाल के साथ ही रहता था। हथियारों के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद उस पर पुलिस की नजर पड़ी और मलौद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। उसके खिलाफ मलौद थाना में भी केस दर्ज किया गया है।

डीएसपी ने बताया कि तजिंदर सिंह के साथ रहने वाले कुछ और लोग भी हिरासत में लिए गए थे। तजिंदर सिंह के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी व मारपीट के केस दर्ज हैं। एक केस में वह सजा भी काट चुका है।