Move to Jagran APP

आज से दौड़ेगी ऊना-चंडीगढ़-नई दिल्ली जनशताब्दी, डेढ़ महीने बाद अंबाला-चंडीगढ़ रेल रूट हुआ बहाल

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज से रेल यातायात बहाल हो गया है। किसान आंदोलन के चलते पिछले डेढ़ महीने से अंबाला-चंडीगढ़ रेल रूट बाधित था। खासबात यह है कि ऊना-चंडीगढ़-नई दिल्ली जनशताब्दी को भी रेलवे ने बहाल कर दिया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 09:32 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 09:32 AM (IST)
आज से दौड़ेगी ऊना-चंडीगढ़-नई दिल्ली जनशताब्दी, डेढ़ महीने बाद अंबाला-चंडीगढ़ रेल रूट हुआ बहाल
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज से रेल यातायात बहाल हो गया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आज से रेल यातायात बहाल हो गया है। किसान आंदोलन के चलते पिछले डेढ़ महीने से अंबाला-चंडीगढ़ रेल रूट बाधित था। अंबाला मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सुमीर शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ से पांच ट्रेनों की शुरुआत होगी। इन ट्रेनों की बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं रेलवे की तरफ से कालका-दिल्ली शताब्दी को लेकर अभी फैसला नहीं किया गया है। यह ट्रेन आगामी सूचना तक रद है। खासबात यह है कि ऊना-चंडीगढ़-नई दिल्ली जनशताब्दी को भी रेलवे ने बहाल कर दिया है। यह ट्रेन किसान आंदोलन के चलते रद थी और इसका संचालन अंबाला-नई के बीच में हो रहा था।

loksabha election banner

यह रहेगा ट्रेन शेड्यूल

-02231/02232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (23 को लखनऊ से व 24 नवंबर चंडीगढ़ से चलेगी)

-04923/04924 चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन(26 नवंबर को चंडीगढ़ से चलेगी व 27 को गोरखपुर से चलेगी)

-03255/03256 चंडीगढ़-पाटलीपुत्र(पाटलीपुत्र से 25 नवंबर से चलेगी और 26 नवंबर को चंडीगढ़ से चलेगी)

स्पेशल ट्रेन

चंडीगढ़-अंबाला रेल यातायात 29 सितंबर से है बंद

गौरतलब है कि चंडीगढ़ -अंबाला रेलवे ट्रैक पर लालडू रेलवे स्टेशन के नजदीक किसान ने 29 सितंबर से धरना प्रदर्शन दे रहे थे। जिस वजह से यह रूट पूरी तरह से बाधित है।रेल यातायात बाधित होने से रेलवे को रोजाना करोड़ो रुपये का नुकसान हो रहा था। कोरोना महामारी से पहले चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और कालका रेलवे स्टेशन से रोजाना 50 से 60 ट्रेनों का संचालन होता था।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.