Move to Jagran APP

यह App बड़े काम की: चंडीगढ़ के सभी टूरिस्ट प्लेस, सुखना में बोटिंग, होटल, फूड कोर्ट, बस टिकट की बुकिंग भी

World Tourism Day 2022 आज वर्ल्ड टूरिज्म डे है। ऐसे में चंडीगढ़ टूरिज्म डिपार्टमेंट लोगों को बड़ी सुविधा दे रहा है। अब चंडीगढ़ घूमने वाले पर्यटक शहर के टूरिस्ट प्लेस होटल से लेकर बस टिकट तक की बुकिंग मोबाइल एप से कर सकेंगे।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 11:54 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 11:54 AM (IST)
यह App बड़े काम की: चंडीगढ़ के सभी टूरिस्ट प्लेस, सुखना में बोटिंग, होटल, फूड कोर्ट, बस टिकट की बुकिंग भी
चंडीगढ़ टूरिज्म डिपार्टमेंट ने यह एप लांच की है। सांकेतिक फोटो

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। World Tourism Day 2022: आज वर्ल्ड टूरिज्म डे है। ऐसे में चंडीगढ़ टूरिज्म डिपार्टमेंट लोगों को बड़ी सुविधा दे रहा है। अब चंडीगढ़ आने वाले पर्यटकों या यहां के निवासियों को शहर के सभी पर्यटन से जुड़े इवेंट और पर्यटन स्थलों की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी। इतना ही नहीं पर्यटन स्थलों पर जाकर एंट्री टिकट के लिए लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिल जाएगा। फूड कोर्ट और होटल तक की बुकिंग क्लिक से ही हो जाएगी। फिर चाहे आप चंडीगढ़ से बाहर हों तब भी बुकिंग करवा सकते हैं।

loksabha election banner

चंडीगढ़ टूरिज्म डिपार्टमेंट ने अपनी एप के जरिए सभी सुविधाओं को एक ही जगह कनेक्ट कर दिया है। चंडीगढ़ टूरिज्म नाम की एप को डाउनलोड कर सभी तरह की सुविधाएं हासिल की जा सकती हैं। वर्ल्ड टूरिज्म डे को टूरिज्म डिपार्टमेंट उत्सव के तौर पर मना रहा है। इस दौरान कई तरह के कार्यक्रम अगले कुछ दिनों तक आयोजित किए जा रहे हैं।

एक ही टिकट पर देख सकेंगे सभी पर्यटन स्थल

टूरिस्ट की सुविधा के लिए बनाए गए डिपार्टमेंट के एप चंडीगढ़ टूरिज्म पर अच्छा खासा रूझान देखने को मिल रहा है। इस एक ही एप पर सभी टूरिस्ट प्लेस की टिकट बुकिंग, टूरिस्ट प्लेस के फूड आउटलेट पर फूड आइटम की बुकिंग और होटल तक की बुकिंग की सुविधा दी गई है। इतना ही नहीं इस एप के जरिए आप वर्ल्ड हेरिटेज साइट कैपिटल कांप्लेक्स से लेकर 8 अक्टूबर को होने वाले एयर शो तक के लिए एंट्री बुक करा सकते हैं। सभी पर्यटन स्थलों के लिए अलग-अलग या एक ही टिकट भी बुक करा सकते हैं।

लोगों का बचेगा टाइम

चंडीगढ़ टूरिज्म डिपार्टमेंट ने टूरिस्ट का समय बचाने के लिए यह एप शुरू की थी। इसमें केवल टूरिस्ट को यह सुविधाएं ही नहीं दी जा रही। सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी और वहां तक पहुंचने उनकी खासियत के बारे में भी बताया जा रहा है। उन्हें गाइड किया जा रहा है। इस एप के साथ ही टूरिज्म डिपार्टमेंट की वेबसाइट www.chandigarhtourism.gov.in पर भी यह सभी उपलब्ध है। 

अभी यह इवेंट होने हैं

26 से 04 अक्तूबर तक: डांडिया उत्सव, सेक्टर-17 प्लाजा

27 सितंबर: मार्निंग रागा, सुबह छह बजे सुखना लेक

06-08 अक्तूबर: एयर शो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.