AIIMS की नौकरी छोड़ देश सेवा के लिए अक्षिता Indian Army में बनीं डॉक्टर Chandigarh News
अक्षिता शहर की पार्षद गुरबक्स रावत की भतीजी है और उसकी पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई है। अक्षिता की एक खास बात यह है कि वह किसी को देखकर या किसी की बातों से प्रेरित नहीं हुई है।
चंडीगढ़, जेएनएन। हर किसी युवा का सपना होता है कि वह जब नौकरी करे तो उसकी सेलरी ज्यादा हो, उसे हर शानोशौकत मिले। लेकिन सिटी की एक लड़की ऐसी है जिसने एम्स की नौकरी को छोड़ देश सेवा का फैसला किया। यह लड़की है डॉ. अक्षिता नेगी जो इंडियन आर्मी में बतौर कैप्टन सिलेक्ट हुई हैं। अक्षिता शहर की पार्षद गुरबक्स रावत की भतीजी है और उसकी पढ़ाई चंडीगढ़ में हुई है। अक्षिता की एक खास बात यह है कि वह किसी को देखकर या किसी की बातों से प्रेरित नहीं हुई है। उसने यह सपना देखा था कि वह सेना में जाकर देश और देश के वीर जवानों की सेवा करे। जिसे उसने सच कर दिखाया है।
पीयू डेंटल कॉलेज से की बीडीएस की डिग्री
अक्षिता ने सेक्टर 47 स्थित केंद्रीय विद्यालय स्कूल से पढ़ाई की है। उसके बाद उन्होंने पीयू के डेंटल कॉलेज से बीडीएस की डिग्री हासिल कर नीट की परीक्षा पास की। अक्षिता के परिवार से पहले कोई भी सेना में नहीं था, केवल उनका भाई है जो मर्चेंट नेवी में है। अक्षिता ने बताया कि उन्हें यह उपलब्धि हासिल करके बहुत खुशी हो रही है। डॉक्टर बनकर देश की सेवा करने के साथ मैं अपने देश के जवानों की भी सेवा करूंगी।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें