Move to Jagran APP

अकाली दल ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 64 प्रत्याशी घोषित किए, पहली लिस्ट में प्रकाश सिंह बादल व मजीठिया का नाम नहीं

Punjab Assembly Election-2022 पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अकाली दल ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 64 नाम हैं। सुखबीर बादल खुद जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे। पहली सूची में प्रकाश सिंह बादल व बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम नहीं है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 08:12 PM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 08:15 AM (IST)
अकाली दल ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 64 प्रत्याशी घोषित किए, पहली लिस्ट में प्रकाश सिंह बादल व मजीठिया का नाम नहीं
शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए 64 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी की पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया की घोषणा नहीं की गई है। 64 उम्मीदवारों में 11 हिंदू और 1 महिला उम्मीदवार को टिकट देने की घोषणा की गई है। अहम बात यह है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री आदेश प्रताप कैरों को पट्टी विधानसभा सीट से ही टिकट दिया गया है। कैरों खेमकरण से चुनाव लड़ने के इच्छुक थे। शिअद के प्रधान सुखबीर बादल जलालाबाद से ही चुनाव लड़ेंगे।

loksabha election banner

अकाली दल ने जो लिस्ट जारी की है उसमें से अधिकांश सीटों पर सुखबीर बादल पहले ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुके थे। वहीं, पहली सूची में प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और एसजीपीसी की अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री बीबी जगीर कौर को टिकट नहीं मिला है। जगीर कौर पहले ही चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुकी हैं। वह भुलत्थ से चुनाव लड़ती रही हैं। वहीं, चंदूमाजरा घनौर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इन दोनों ही सीटों पर पार्टी ने अभी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।

कांग्रेस छोड़ कर अकाली दल में शामिल हुए हंस राज जोशन को फाजिल्का से टिकट दिया गया है। इस सीट पर पहले भाजपा चुनाव लड़ा करती थी। बता दें, अकाली दल और बसपा में हुए गठबंधन के तहत 20 सीटों पर बसपा और 97 सीटों पर अकाली दल चुनाव लड़ेगी।

कहां कौन लड़ेगा चुनाव

  1. सुजानपुर राजकुमार गुप्ता
  2. गुरदासपुर गुरबचन सिंह बब्बेहाली
  3. अजनाला अमरपाल सिंह बोनी
  4. जंडियाला मलकीत सिंह
  5. अमृतसर नार्थ अनिल जोशी
  6. अमृतसर वेस्ट डा. दलबीर सिंह वेरका
  7. अमृतसर साउथ तलबीर सिंह गिल
  8. अटारी गुलजार सिंह रणीके
  9. तरनतारन हरमीत सिंह संधू
  10. खेमकरण विरसा सिंह वल्टोहा
  11. पट्टी आदेश प्रताप कैरो
  12. फिल्लौर बलदेव सिंह खैरा
  13. नकोदर गुरप्रताप सिंह वडाला
  14. जालंधर सेंट्रल चंदन ग्रेवाल
  15. जालंधर कैंट जगबीर बराड़
  16. आदमपुर (रि.) पवन टीनू
  17. मुकेरियां सरबजीत सिंह साबी
  18. चब्बेवाल (रि.) सोहन सिंह ठंडल
  19. गढ़शंकर सुरेंदर सिंह भुल्लेवाल
  20. बंगा (रि.) डा. सुखविंदर सिंह सुक्खी
  21. रूपनगर डा. दलजीत सिंह चीमा
  22. खरड़ रणजीत सिंह गिल
  23. डेराबस्सी एनके शर्मा
  24. फतेहगढ़ साहिब जगदीप सिंह चीमा
  25. अमलोह गुरप्रीत सिंह राजू
  26. समराला परमजीत सिंह ढिल्लों
  27. साहनेवाल शरणजीत सिंह ढिल्लों
  28. लुधियाना ईस्ट रंजीत सिंह गिल
  29. आतम नगर हरीश राय ढांडा
  30. लुधियाना सेंट्रल पृतपाल सिंह पाली
  31. लुधियाना वेस्ट महेश इंदर सिंह ग्रेवाल
  32. गिल दर्शन सिंह शिवालिक
  33. दाखा मनप्रीत सिंह अयाली
  34. जगरांओं एसआर कलेर
  35. बाघापुराना तीरथ सिंह माहला
  36. मोगा मक्खन बरजिंदर सिंह
  37. धरमकोट जत्थेदार तोता सिंह
  38. जीरा जनमेजा सिंह सेखों
  39. फिरोजपुर देहाती जोगिंदर सिंह जिंदू
  40. गुरु हरसहाय वरदेव सिंह
  41. जलालाबाद सुखबीर बादल
  42. फाजिल्का हंसराज जोशन
  43. गिद्दड़बाहा हरदीप सिंह डिंपी
  44. मलोट हरप्रीत सिंह कोटभाई
  45. मुक्तसर कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी
  46. फरीदकोट परबंस सिंह बंटी रोमाणा
  47. कोटकपूरा मंतार सिंह बराड़
  48. जैतो सुबा सिंह बादल
  49. रामपुरा फूल सिकंदर सिंह मलूका
  50. भुच्चोमंडी दर्शन सिंह कोटफत्ता
  51. बठिंडा शहरी स्वरूप सिंगला
  52. बठिंडा देहाती प्रकाश सिंह भट्टी
  53. तलवंडी साबो जीत मोहिंदर सिंह
  54. मौड़ जगमीत सिंह बराड़
  55. मानसा प्रेम कुमार अरोड़ा
  56. दिड़बा गुलजार सिंह गुलजारी
  57. भदौड़ सतनाम सिंह राही
  58. बरनाला कुलवंत सिंह
  59. अमरगढ़ इकबार सिंह झूंदा
  60. नाभा कबीर दास
  61. राजपुरा चरणजीत सिंह बराड़
  62. सनौर हरिंदर पाल सिंह
  63. समाना सुरजीत सिंह रखड़ा
  64. सुतराना बीबी वनिंदर कौर लूंबा

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.