अनाज की संभाल पर पासवान ने की पंजाब की तारीफ
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: केंद्रीय उपभोक्ता मामले व सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्री राम विलास पासवान न
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 12:01 AM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 12:01 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: केंद्रीय उपभोक्ता मामले व सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्री राम विलास पासवान ने अनाज के भंडारण की व्यवस्था को लेकर पंजाब सरकार की तारीफ की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर कहा है कि अनाज खरीद के बाद उसके भंडारण को लेकर बनाई गई पारदर्शी व्यवस्था अन्य राज्यों के मुकाबले पंजाब में काफी बेहतर है। उन्होंने पत्र में भरोसा दिया है कि वह अनाज को नमी से बचाने को लेकर पंजाब सरकार की माग पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने अवैध ट्रकों के परिचालन के जरिए अनाज खरीद की व्यवस्था को बंद करवाने को लेकर भी सरकार की तारीफ की है। इससे सरकार को 175 करोड़ का लाभ होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें