Move to Jagran APP

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभी लागू समर शेड्यूल 25 मार्च से 27 अक्टूबर का है।

By Edited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 11:08 AM (IST)
चंडीगढ़ एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अभी लागू समर शेड्यूल 25 मार्च से 27 अक्टूबर का है। इसमें 25 फ्लाइट्स का संचालन होगा। इसमें यात्रियों को तीन डेस्टीनेशन की नई फ्लाइट्स मिल रही हैं। इससे यात्रियों को डायरेक्ट जाने में परेशानी नहीं होगी। समर शेड्यूल में पहली फ्लाइट का संचालन सुबह 7.40 बजे दिल्ली के लिए होगा। वहीं आखिरी फ्लाइट का संचालन दोपहर बाद 3.45 बजे होगा। वाच आवार नहीं बढ़ाए जाने के कारण एयर इंडिया ने अपना शेड्यूल जारी नहीं किया है। चंडीगढ़ से गो एयर की फ्लाइट दोपहर बाद 3.35 बजे चलेगी। जेट एयरवेज की ओर से दोपहर बाद 2.40 बजे पुणे की नई फ्लाइट चलेगी। वहीं, इंडिगो की चंडीगढ़ से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 10.55 बजे जाएगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि यह इंडिगो, जेट एयरवेज सहित अन्य विमानन कंपनियों ने अपना समर शेड्यूल जारी कर दिया है। वहीं, एयर इंडिया ने अभी फ्लाइट शेड्यूल जारी नहीं किया है। रनवे रिपेयर के कारण 12 से 31 मई तक एयरपोर्ट पूरी तरह बंद रहेगा। इस कारण एयर इंडिया ने शेड्यूल जारी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि है एयर इंडिया जल्द ही अपना शेड्यूल जारी करेगी। इसके बाद चंडीगढ़ से 33 फ्लाइट्स का संचालन होगा। विमानन कंपनी चंडीगढ़ से अन्य डेस्टीनेशन तक समय 1. जेट एयरवेज चंडीगढ़-दिल्ली सुबह 7.40 बजे 2. गो एयर चंडीगढ़- मुंबई सुबह 8.00 बजे 3. इंडिगो चंडीगढ़ -दिल्ली सुबह 7.55 बजे 4. इंडिगो चंडीगढ़ -बेंगलुरू सुब 8.10, 10.45 बजे 5. स्पाइस जेट चंडीगढ़ -दिल्ली सुबह 8.20 बजे 6 .जेट एयरवेज चंडीगढ़ -दिल्ली सुबह 9.50 बजे 7 . गो एयर चंडीगढ़ -हैदराबाद सुबह 10.55 बजे 8. जेट एयरवेज चंडीगढ़ -दिल्ली सुबह 11.00 बजे 9. जेट एयरवेज चंडीगढ़ -जयपुर सुबह 11.20 बजे 10. गोएयर चंडीगढ़ -मुंबई सुबह 11.00 बजे 11. इंडिगो चंडीगढ़ -दिल्ली दोपहर 12.05 बजे 12. इंडिगो चंडीगढ़ - बेंगलूरू दोपहर 1.00 बजे 13 जेट एयरवेज चंडीगढ़- मुंबई दोपहर 12.00 बजे 14. इंडिगो चंडीगढ़- मुंबई दोपहर 12.45 बजे 15. गो एयर चंडीगढ़ - श्रीनगर दोपहर 12.30 बजे 16. एयर एशिया इंडिया चंडीगढ़ - बंगलूरू दोपहर 12.50 बजे 17. जेट एयरवेज चंडीगढ़- पुणे दोपहर 2.40 बजे 18. इंडिगो चंडीगढ- हैदराबाद दोपहर बाद 2.15 बजे 19. जेट एयरवेज चंडीगढ़- दिल्ली दोपहर बाद 2.25 बजे 20. इंडिगो चंडीगढ़ - मुंबई दोपहर बाद 2.35 बजे 21. स्पाइस जेट चंडीगढ़- श्रीनगर दोपहर बाद 2.55 बजे 22. जेट एयरवेज चंडीगढ़ - मुंबई दोपहर बाद 3.10 बजे 23. इंडिगो चंडीगढ़- दुबई दोपहर बाद 3.45 बजे 24. विस्तारा चंडीगढ़- दिल्ली दोपहर बाद 3.20 बजे 25 गो एयर चंडीगढ़ - अहमदाबाद दोपहर बाद 3.15 बजे

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.