Move to Jagran APP

दोपहर में होने वाली वाटर सप्लाई होगी बंद

शहरवासियों को जो इस समय दोपहर की दो घंटे पानी की सप्लाई मिल रही है वह आने वाले दिनों में बंद कर दी जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 11 Mar 2021 06:27 AM (IST)Updated: Thu, 11 Mar 2021 06:27 AM (IST)
दोपहर में होने वाली वाटर सप्लाई होगी बंद
दोपहर में होने वाली वाटर सप्लाई होगी बंद

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

loksabha election banner

शहरवासियों को जो इस समय दोपहर की दो घंटे पानी की सप्लाई मिल रही है, वह आने वाले दिनों में बंद कर दी जाएगी। मंगलवार को नगर निगम की सदन की बैठक में इस फैसले पर सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। अंतिम मुहर के लिए मामला वाटर सप्लाई कमेटी को भेज दिया गया है। अगले सप्ताह इस मुद्दे पर वाटर सप्लाई कमेटी के चेयरमैन शक्तिदेव शाली बैठक बुलाएंगे। दोपहर को सप्लाई बंद करने के मुद्दे पर नगर निगम और वाटर सप्लाई कमेटी के सदस्य शहर के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन से भी राय लेंगे। नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस समय दोपहर की दो घंटे पानी की सप्लाई बंद करने से हर माह एक करोड़ रुपये का खर्चा कम हो जाएगा। ऐसे में साल का 12 करोड़ रुपये खर्चा बचेगा। यह राशि नगर निगम का पंपिग और बिजली पर खर्च हो रहा है। मंगलवार को नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने दोपहर की सप्लाई बंद करने का प्रस्ताव सदन में रखा था उस समय ही अधिकतर पार्षदों ने इस पर अपना समर्थन दिया था।

इस समय वर्तमान पानी के नए रेट बढ़ने से भी 67 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है। नगर निगम के अनुसार दोपहर की सप्लाई बंद करने से जो खर्चा बचेगा, उससे एक तो शहरवासियों के पानी के रेट कम करने में मदद मिलेगी। नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि दोपहर की दो घंटे की सप्लाई बंद होने से सुबह और शाम एक एक घंटा अतिरिक्त सप्लाई बढ़ा दी जाएगी।

दोपहर की सप्लाई बंद करने से अगर शहरवासियों के पानी के रेट कम होते हैं तो इसे बंद कर देना चाहिए। सुबह और शाम एक एक घंटा अतिरिक्त सप्लाई बढ़ा दी जाए। इस समय हर कोई पानी के रेट बढ़ने से परेशान है। जनस्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि जो इस समय 25 फीसद से ज्यादा पानी लीकेज में बर्बाद हो रहा है उसे रोका जाए और पानी के रेट कम किए जाने चाहिए।

- बलजिदर सिंह, चेयरमैन, फासवेक। दोपहर की पानी की सप्लाई बंद करके सुबह और शाम एक एक घंटा सप्लाई बढ़ाने का अंतिम फैसला वाटर सप्लाई कमेटी में लिया जाएगा।सभी पहलूओं पर विचार करने के अलावा शहर के आरडब्ल्यूए से भी इस संबंध में राय ली जाएगी

- शक्तिदेव शाली, चेयरमैन, वाटर सप्लाई कमेटी। प्रशासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

मंगलवार को नगर निगम ने जो पानी के रेट कम करने का प्रस्ताव पास किया है यह नए रेट का प्रस्ताव प्रशासन को मंजूरी के लिए शुक्रवार तक भेज दिए जाएंगे। इसमें यह भी बताया जाएगा रेट कम करने का प्रस्ताव लागू करने से कितना वित्तीय बोझ बढ़ेगा यह भी प्रस्ताव में शामिल करके भेजा जाएगा। जिस पर अंतिम निर्णय प्रशासक वीपी सिंह बदनौर लेंगे। नवंबर 2019 से शुरू हुई थी दोपहर में दो घंटे की अतिरिक्त सप्लाई

साल 2019 के नवंबर माह में दोपहर को दो घंटे की सप्लाई शुरू की गई थी।उस समय अक्तूबर माह की सदन की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि कजौली वाटर व‌र्क्स के पांचवे और छठे फेज से 29 एमजीडी पानी की सप्लाई शुरू हो गई है जिस कारण इस अतिरिक्त सप्लाई का शहरवासियों को फायदा मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.