Move to Jagran APP

पंजाब में भगवंत मान को सीएम फेस बनाने के बाद आप ने ट्विटर पर डाली फनी वीडियो, आप भी देखें...

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम फेस घोषित कर दिया है। मान को सीएम फेस घोषित किए जाने के बाद आप ने अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक फनी वीडियो क्रिएशन डाला है। आप भी देखें...

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 05:34 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 05:34 PM (IST)
पंजाब में भगवंत मान को सीएम फेस बनाने के बाद आप ने ट्विटर पर डाली फनी वीडियो, आप भी देखें...
आप के ट्विटर पर हैंडल पर डाली गई वीडियो की क्लिप फोटो।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़।  Bhagwant Mann AAP CM Face: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान (Bhagwant Mann) को सीएम फेस घोषित कर दिया है। इससे पहले पार्टी ने लोगों से काल व वाट्सएप के जरिये सुझाव मांगे, जिसमें 93 फीसद लोगों ने भगवंत मान को सीएम फेस बनाने को कहा। हालांकि जिस दिन अरविंद केजरीवाल ने सीएम फेस के चुनाव के लिए फोन लाइन खोली थी उसी दिन उन्होंने भगवंत मान को सीएम फेस के रूप में बताया था, लेकिन उनका कहना था कि वह जनता की राय लेना चाहते हैं। 

loksabha election banner

भगवंत मान को पंजाब आप का सीएम फेस घोषित करने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक हास्य भरी वीडियो डाली है, जिसमें चन्नी, सिद्धू, राहुल गांधी व अरविंद केजरीवाल का मुखौटा पहने भी दिखाए गए हैं। इसमें हीरो भगवंत मान को दिखाया गया है।

आम आदमी के सीएम फेस तक पहुंचे भगवंत मान ने अपने राजनीतिक करियर का सफर वर्ष 2011 से शुरू किया था। भगवंत मान सबसे मनप्रीत बादल द्वारा बनाई गई पार्टी पिपुल पार्टी आफ पंजाब से जुड़े। मनप्रीत बादल ने अकाली दल से अलग होकर पीपीपी बनाई थी। मान को वही राजनीति में लेकर आए थे। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भगवंत मान ने लहरा विधाननसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में वह 26126 मतों से हार गए थे। भगवंत मान कांग्रेस की राजिंदर कौर भट्ठल से हारे। वह तीसरे नंबर पर रहे थे। 

इसके बाद भगवंत मान पीपीपी से अलग हो गए और आम आदमी पार्टी से जुड़ गए। आप ने उन्हें संगरूर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया। उस समय आप ने पंजाब में पहली बार कदम रखा था। चुनाव में मान ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींडसा को 211721 मतों के अंतर से हराया। मान को इस चुनाव में 533237 वोट पड़े। इसके बाद भगवंत मान ने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह जीते और अब विधानसभा चुनाव में आप के सीएम फेस बन गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.