Move to Jagran APP

नवजाेत सिद्धू को कांग्रेस ने इस सूची में दिया स्‍थान, लेकिन गुरु घर से निकलने को नहीं तैयार

कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए स्‍टार प्रचारकों की सूची में स्‍थान दे दिया है। लेकिन संशय है कि सिद्धू प्रचार के लिए बाहर आएंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 08:59 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 08:55 PM (IST)
नवजाेत सिद्धू को कांग्रेस ने इस सूची में दिया स्‍थान, लेकिन गुरु घर से निकलने को नहीं तैयार
नवजाेत सिद्धू को कांग्रेस ने इस सूची में दिया स्‍थान, लेकिन गुरु घर से निकलने को नहीं तैयार

चंडीगढ़, [कैलाश नाथ]। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्र्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से आउट हुए नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब के उपचुनाव के लिए बनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में स्थान मिल गया है। अलबत्ता सिद्धू इस लिस्ट में खिसक कर 29वें स्थान पर आ गए हैं। लेकिन सवाल उठता है कि क्या सिद्धू चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरेंगे? ऐसा इसलिए क्योंकि मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पार्टी से दूरी बना रखी है।

prime article banner

महाराष्ट्र व हरियाणा की स्टार प्रचारकों की लिस्ट से आउट हुए सिद्धू पंजाब में 29वें नंबर पर

दूसरी तरफ भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं पर भी भरोसा जताया है तो कांग्रेस ने स्थानीय नेताओं के भरोसे ही प्रचार की कमान संभालने की जिम्मेदारी उठाई है। अकाली दल की लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल अब भी पहले स्थान पर ही हैं।

भाजपा को राष्ट्रीय स्तर के नेताओं पर भरोसा, सूची में नड्डा पहले नंबर

कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग को सौंपी गई लिस्ट से खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु गायब हो गए हैं। महत्वपूर्ण यह है कि आशु दाखा में कैप्टन संदीप संधू की कंपेन की बागडोर संभाल रहे हैं। आशु लुधियाना से हैं और दाखा लुधियाना जिले में ही आता है। कांग्रेस ने 14 मंत्रियों को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है। दिल का ऑपरेशन करवाने के कारण ब्रह्मï मोहिंद्रा चुनाव कंपेन में हिस्सा नहीं लेंगे।

सनी देयोल, किरण खेर, शिवराज चौहान भी भाजपा के स्टार प्रचारक

कांग्रेस ने आठों सांसद को लिस्ट में स्थान दिया है। इस लिस्ट में अप्रत्याशित रूप से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के धुर विरोधी व राज्य सभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर सिंह दूलो को भी शामिल किया है। दूलों के पुत्र ने लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री के छह राजनीतिक सलाहकार भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पहले स्थान पर प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को स्थान दिया गया है। उसके बाद अंबिका सोनी और प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को स्टार कंपेनर बनाया गया है।

यह भी पढें: शादीशुदा महिला ब्‍लैकमेल कर युवक से बनाती थी संबंध, फिर लगा दिया ऐसा इल्‍जाम, कोर्ट में खुली पोल

कांग्रेस की लिस्ट में प्रदेश के बाहर का कोई नेता नहीं

महत्वपूर्ण यह है कि कांग्र्रेस की लिस्ट में जहां प्रदेश के बाहर का कोई भी नेता शामिल नहीं है वहीं, भाजपा के कार्यकारी प्रधान जेपी नड्डा पार्टी की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। भाजपा की लिस्ट में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी शामिल हैं।

यह भी पढें: अनाेखा वर्ल्‍ड टूर, साइकिल पर घूमे 20 देश, छह माह बाद घर पहुंचा दंपती


चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के अलावा भाजपा ने गुरदासपुर के सांसद सनी देयोल को भी स्टार प्रचारक बनाया है। अकाली दल की कमान एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के हाथ में होगी।  उसके बाद अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल कमान संभालेंगे। लिस्ट में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को पूर्व मंत्री तोता सिंह और राज्य सभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ के बाद स्थान दिया गया है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.