Move to Jagran APP

पुलिस कस्टडी से भागा इमीग्रेशन फ्राड का आरोपित, हिमांश को लेकर चंडीगढ़ उसकी मां को पकड़ने पहुंची थी पंजाब पुलिस

पुलिस कस्टडी से भागने की सूचना पाकर मौजूद टीम के अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई। पुलिस जवानों ने उसे काफी ढूंटा लेकिन वह नहीं मिला। पंजाब के जालंधर क्राइम ब्रांच टीम आरोपित को उसके चंडीगढ़ स्थित घर पर उसकी मां की गिरफ्तारी करने के लिए साथ लेकर आई थी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 25 Oct 2021 02:03 PM (IST)Updated: Mon, 25 Oct 2021 02:03 PM (IST)
पुलिस कस्टडी से भागा इमीग्रेशन फ्राड का आरोपित, हिमांश को लेकर चंडीगढ़ उसकी मां को पकड़ने पहुंची थी पंजाब पुलिस
इमीग्रेशन फ्राड मामले में आरोपित हिमांश को जालंधर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इमीग्रेशन फ्राड मामले में तकरीबन 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी में गिरफ्तार आरोपित पंजाब पुलिस कर्मियों को चकमा देकर उनकी कस्टडी से फरार हो गया। पुलिस कस्टडी से भागने की सूचना पाकर मौजूद टीम के अन्य कर्मचारियों में खलबली मच गई। पुलिस जवानों ने उसे काफी ढूंटा लेकिन वह नहीं मिला। पंजाब के जालंधर क्राइम ब्रांच टीम आरोपित को उसके चंडीगढ़ सेक्टर 8 स्थित घर पर उसकी मां की गिरफ्तारी करने के लिए साथ लेकर आई थी। इसी दौरान उसने वॉशरूम जाने करने का बहाना कर पुलिस मुलाजिम को धक्का देकर फरार हो गया। पंजाब पुलिस के मुलाजिम की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपित हिमांश वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार 31 अक्टूबर को इमीग्रेशन फ्राड मामले में आरोपित हिमांश को जालंधर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस एक आरोपित पृथ्वी सिंह को भी पकड़ चुकी है जबकि एक अन्य आरोपित सौरभ गाबा की तलाश जारी है। बता दें कि हिमांश और उनकी मां चंद्रकांता उनके सहयोगी पृथ्वी सिंह और मनीमाजरा का रहने वाला सौरव गाबा भी इस धोखाधड़ी में शामिल है। 

जालंधर पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद टीम रविवार को हिमांश की मां को गिरफ्तार करने सेक्टर-8 में स्थित उसके घर रेड करने पहुंची थी। रेड के दौरान पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली लेकिन चंद्रकांता घर पर मौजूद ही नहीं थी। इस दौरान हिमांश ने मुलाजिमों को कहा कि वह वॉशरूम जाना चाहता है। मुलाजिमों ने उसे अनुमति दे दी। उसके साथ एक मुलाजिम भी वॉशरूम के बाहर मौजूद था। तभी अचानक हिमांश ने पुलिस कर्मचारी को धक्का दिया और वहां से फरार हो गया। मुलाजिमों ने पहले अपने स्तर पर आरोपित की खोजबीन करने के बाद चंडीगढ़ पुलिस को सूचना दी। चंडीगढ़ पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.