विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में ABVP का प्रदर्शन, नशे के खिलाफ पंजाब सरकार पर हमला; कई स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में लिया

Published: Thu, 22 Oct 2026 01:16 PM (IST)

एबीवीपी ने चंडीगढ़ में पंजाब में बढ़ते नशे के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिसमें छात्रों ने पंजाब सरकार और पुलिस की ...और पढ़ें

HighLights

  1. एबीवीपी ने चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ प्रदर्शन किया।

  2. छात्रों ने पंजाब सरकार और पुलिस पर सवाल उठाए।

  3. प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों को हिरासत में लिया गया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और हर बार की तरह नशा एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। विपक्षी दल पंजाब की आम आदमी पार्टी पर बड़े-बड़े आराेप लगा रहे हैं।

भाजपा की छात्र ईकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की है। पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्च खोले एबीवीपी से स्टूडेंट्स को पुलिस ने हिरासत में लिया।

70

नशे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जाहिर करते हुए पंजाब को नशामुक्त बनाने की मांग उठाते हुए वीरवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एकजुट हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। इस दौरान युवाओं ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स ने ‘We want नशा मुक्त पंजाब’, ‘नशे का कारोबार बंद करो’ और ‘पंजाब पुलिस मुर्दाबाद’ जैसे संदेशों वाले पोस्टर प्रदर्शित किए। कुछ पोस्टरों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ भी नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने नशे के मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करने और इस समस्या को गंभीरता से लेने की मांग की।