'आप' ने जारी की अमरिंदर सिंह की पत्नी व बेटे के विदेशी बैंक खातों की डिटेल
आम अादमी पार्टी ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बड़ा हमला बोला है। 'आप' नेता आशीष खेतान ने यहां आरोप लगाया कि अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर और पुत्र रणइंदर सिंह के विदेशी बैंक खातों में लाखों करोड़ रुपये जमा हैं।
चंडीगढ़। आम अादमी पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके परिवार पर निशाना साधा है। पार्टी ने यहां साेमवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर और उनके बेटे रणइंदर सिंह के विदेशी बैंक खातों का डिटेल जारी किया। पार्टी के नेता आशीष खेतान ने यहां दो खाता नंबर और इनके अन्य डिटेल जारी किया और दावा किया कि ये खाते परनीत कौर और रणइंदर सिंह के हैं।
आशीष खेतान ने कहा- दाेनों के खाते में जमा है भारी रकम, वर्ष 2006 में जमा हुए लाखों करोड़
अाप नेता खेतान ने यहां सोमवार काे प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी आैर बेटे के विदेशी खातों में कई लाख करोड़ की संपत्ति जमा है। उन्होंने कहा कि दोनों के खाते स्विट्जरलैंड में एचएसबीसी (HSBC) हैं। खेतान ने कहा, ' परनीत कौर के खाते का नंबर - 5090184485 है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के खाते का नंबर- 5090284483 है।'
पढ़ें : बेटे को समन राजनीतिक द्वेष का मामला : कैप्टन अमरिंदर
उन्होंने कहा कि इन खातों में वर्ष 2006 के दौरान लाखों करोड़ रूपये डाले गए। इसकी जांच होनी चाहिए कि इतनी बड़ी राश्ाि कहां से और कैसे जमा हुई। उन्होंने कहा कि यह खुला भ्रष्टाचार का मामला है। इन खातों को सीज कर यह राश्ाि भारत लाई जाए। पूरे मामले में पारदर्शिता से जांच होनी चाहिए और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर 'आप' के राज्य कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर और सांसद भगवंत मान सहित कई पार्टी नेता भी मौजूद थे।
पढ़ें : सुहागरात के बाद भाग गई दुल्हन, दुखी दूल्हे ने दे दी जान