चंडीगढ़ में AAP का जबरदस्त प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे के खिलाफ सड़कों पर कार्यकर्ता; हिरासत में मनीष सिसोदिया
चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें कार्यकर्ताओं और पुलिस ...और पढ़ें
HighLights
चंडीगढ़ में AAP का मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन
मनीष सिसोदिया को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया
केजरीवाल ने इसे आपातकाल से भी बदतर बताया, तानाशाही का आरोप
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। रोष मार्च के तहत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता चुनाव कार्यालय घेरने के लिए आगे बढ़े। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी दिखी।
वहीं, पंजाब पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को हिरासत में लिया है। वह चंडीगढ़ में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और आम आदमी पार्टी के कई विधायक पहुंचे हैं।
इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यंमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन को लेकर लिखा कि यह स्थिति इमरजेंसी से भी बदतर है। यह बात अब पक्की हो गई है। हम मोदी की पूरी तरह से तानाशाही वाले शासन में जी रहे हैं। फ्लाइट से उतरते ही लोगों को गिरफ्तार करना, डर के एक अभूतपूर्व स्तर को दिखाता है। प्रधानमंत्री मोदी अच्छी तरह जानते हैं कि वे चुनाव सिर्फ वोट चोरी करके जीते थे और अब वे लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलकर अपनी धोखाधड़ी को बचाने पर आमादा हैं।
