मोहाली के जीरकपुर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आप ने किया रोष प्रदर्शन
पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को डीसी मोहाली कार्यालय के सामने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान हलका डेराबस्सी से वरिष्ठ आप नेता नवजोत सिंह सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकता शामिल हुए।
जीरकपुर, जेएनएन। पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी ने डीसी मोहाली कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हलका डेराबस्सी से वरिष्ठ आप नेता नवजोत सिंह सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें - अरविंद केजरीवाल 21 मार्च को पंजाब मेें करेंगे किसान महापंचायत, विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार का होगा शंखनाद
इस दौरान नवजोत सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल डीजल के बढ़ते भाव पर अंकुश नहीं लगा पाने के कारण आमजन परेशान है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोगों को सिर्फ झूठ बोलने के अलावा और कोई काम नहीं कर रही है। बड़ी-बड़ी बातें कर सरकार में आने के बाद भी आम नागरिक और जनता की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा गरीबों का साथ दिया है लेकिन प्रदेश व देश की सरकारों द्वारा आम नागरिकों को कोई राहत नहीं दी जा रही।
यह भी पढ़ें - पर्यावरण संरक्षणः लुधियाना में पर्यावरण प्रेमी रोहित निगम के सहयोग से बुड्ढा दरिया के आसपास लगा रहे माइक्रो जंगल
उन्होंने कहा कि पेट्रोल- डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण कुछ दिनों में बाइक व कार शो पीस का सामान हो जाएगी। आम आदमी पेट्रोल डीजल डालने में असमर्थ साबित होगा। पहले ही केंद्र की मनमानी आर्थिक नीतियों के कारण समूचे व्यापार जगत में निराशा का माहौल है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में केंद्र की भाजपा सरकार व्यापार और कृषि क्षेत्र को राहत देने की बजाय पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर हालातों को और कठिन बना रही हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें