विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में नए पदाधिकारियों की घोषणा; संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया फैसला

Published: Thu, 05 Feb 2026 06:15 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की सूची जारी की ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री भगवंत मान।

मुख्यमंत्री भगवंत मान।

HighLights

  1. AAP ने पंजाब में नए पदाधिकारियों की सूची जारी की।

  2. परमिंदर गोल्डी यूथ विंग के स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट बने।

  3. 2027 विधानसभा चुनावों के लिए संगठन मजबूत करने का लक्ष्य।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। पार्टी नेतृत्व ने राज्य, जिला और हलका स्तर पर कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।

राज्य स्तर पर यूथ विंग से परमिंदर सिंह गोल्डी को स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है, जबकि ट्रेड विंग से रंजीत पाल सिंह को स्टेट जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने कहा कि ये दोनों नेता संगठन को नई ऊर्जा देंगे और युवाओं व व्यापारियों के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

यह भी पढ़ें- सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत; होशियारपुर-टांडा रोड पर बड़ा हादसा

विभिन्न जिलों में हुई नियुक्तियां

जिला स्तर पर भी अहम नियुक्तियां की गई हैं। होशियारपुर से कृष्णजीत राव को एससी विंग का जिला इंचार्ज बनाया गया है। अमृतसर ग्रामीण से गुरशरण सिंह गोल्डी और श्री मुक्तसर साहिब से सुखविंदर सिंह सुखी को मेन विंग का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

इसी तरह हलका स्तर पर भी कई नए चेहरे सामने आए हैं। कपूरथला से हेनत (सनी ठेकेदार), अटारी से प्रदीप सिंह लाडा, राजा सांसी से राजबीर सिंह, अमृतसर वेस्ट से एडवोकेट रमन कुमार, फरीदकोट से गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, कोटकपूरा से मनदीप, लुधियाना वेस्ट से राजू कनोजिया, जीरा से गुरमन सिंह और निहाल सिंह वाला से गुरजंत सिंह गिल को हलका संगठन इंचार्ज अथवा कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- कस्टम्स ने अमृतसर एयरपोर्ट पर चार हाईटेक ड्रोन किए जब्त; कुआलालंपुर से फ्लाइट में यात्री लाया साथ

यूथ विंग में भी हुई नियुक्तियां

यूथ विंग में भी कई नई नियुक्तियां की गई हैं। पटियाला ग्रामीण से राजविक्रांत विक्की, अमरगढ़ से सुखदीप सिंह गोल्डी, रूपनगर से अभि हल्लन, रामपुरा फूल से सतनाम सिंह, जलालाबाद से नवजोत सिंह ढिल्लों, जीरा से गुरविंदर सिंह किम्मेवाला और सुखमनजोत सिंह संधू को यूथ हलका कोआर्डिनेटर बनाया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करना है। आम आदमी पार्टी का मानना है कि नई टीम से युवाओं को जोड़ने, जमीनी समस्याओं को उठाने और सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करेंगे और पंजाब के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें- 'मैं प्यार में हर दिन गिरता हूं...', Disha Patani संग रिलेशनशिप रूमर्स पर Talwiinder ने तोड़ी चुप्पी