फासवेक के प्रदर्शन को आप का समर्थन, पार्टी ने पानी की दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
आप महासचिव गुरदेव यादव ने रविवार को अपनी टीम के साथ मलोया में डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान चलाया। संयोजक प्रेम गर्ग का कहना है कि जब तक पानी के बढ़े हुए रेट वापस नहीं लिए जाते तब तक आप अपना संघर्ष जारी रखेगी।
चंडीगढ़, जेएनएन। नगर निगम की ओर से पानी की दरों में तीन गुणा बढोत्तरी के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। इस फैसले के विरोध में घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। आप के संयोजक प्रेम गर्ग का कहना है कि जब तक पानी के बढ़े हुए रेट वापस नहीं लिए जाते, तब तक आप अपना संघर्ष जारी रखेगी। संगठन सचिव विक्रम पुंडीर ने बताया कि सोमवार को फासवेक की ओर से सेक्टर-17 में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें आप के कार्यकर्ता भी संयोजक प्रेम गर्ग के नेतृत्व में शामिल होंगे।
आप महासचिव गुरदेव यादव ने रविवार को अपनी टीम के साथ मलोया में डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में राम, पंकज यादव, निवास पाल, प्रकाश यादव, नागेंद्र यादव और सुरेंद्र यादव भी मौजूद रहे। गुरदेव यादव ने लोगों को विश्वास दिलाया कि अगर नगर निगम में आम आदमी पार्टी बहुमत में आती है तो जिस प्रकार हमारी सरकार दिल्ली में 20 हजार लीटर पानी लोगों को मुफ्त दे रही है, उसी तरह चंडीगढ़ में भी 20 हजार लीटर पानी हर घर को फ्री दिया जाएगा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें