Move to Jagran APP

AAP Chandigarh ने भाजपा के खिलाफ शुरू किया पानी की बढ़ी दरें वापस लो अभियान

आप नेताओं ने कहा कि कोरोना काल में लोगों के रोजगार छिन गए हैं। एक तरफ आम आदमी को रोजी-रोटी के लाले पड़े हैं तो दूसरी तरफ भाजपा शासित नगर निगम जनता को लूटने में लगा है। पार्टी हर फोरम पर इसका पुरजोर विरोध करेगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 06:32 PM (IST)
AAP Chandigarh ने भाजपा के खिलाफ शुरू किया पानी की बढ़ी दरें वापस लो अभियान
चंडीगढ़ में पानी की बढ़ी दरों के मुद्दे पर आप ने भाजपा को निशाने पर लिया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। पानी की बढ़ी दरों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ ने भाजपा को निशाने पर लिया है। आप ने पूरे शहर भर में भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ हैशटेग #Roll_back_Water_Tariff के साथ पानी की बढ़ी दरें वापस लो अभियान शुरू कर दिया है।

loksabha election banner

पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा कोरोना महामारी के कारण शहर में एक बहुत बड़े वर्ग की आर्थिक स्थिति कमजोर हो चुकी है। कोरोना काल ने जहां रोजगार छीन लिए हैं, वहीं काम धंधे चौपट हो गए हैं। आम आदमी के लिए रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। बावजूद इसके, भाजपा शासित नगर निगम शहर की जनता को लूटने में लगी है। आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष दलीप कुमार, ओमप्रकाश तिवारी, प्रदेश महासचिव गुरुदेव यादव, प्रदेश संयुक्त सचिव दिनेश दलेरे, देविंदर छाबड़ी और कालोनी सेल के अध्यक्ष राजेंद्र हिंदुस्तानी और अन्य पार्टी पदाधिकारियों  और कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर भर में विरोध अभियान चलाया जिसमें स्थानीय लोगों के बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

आप नेताओं ने कहा कि इसको आगे बढ़ाते हुए पार्टी शाम को सोशल मीडिया पर हैशटेग #RollBackWaterTariff के साथ विरोध अभियान चलाएगी ।

विक्रम सिंह पुंडीर ने कहा जल्द ही आम आदमी पार्टी पूरे शहर भर में घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। आप शहर निवासियों से हस्ताक्षर करवाकर चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को सौंपेगी ताकि बेलगाम नीतिहीन, दिशाहीन नगर निगम की तानाशाही पर लगाम लगाई जा सके।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.