Move to Jagran APP

भगवंत मान होंगे पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान, 93.7 फीसद लोगों ने मान को पहली पसंद बताया

CM Candidate of AAP in Punjab पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम फेस कौन होगा। अरविंद केजरीवाल ने इस संशय को खत्म कर दिया है। राज्य में आप के प्रदेश प्रधान भगवंत मान पार्टी के सीएम फेस होंगे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 10:07 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 05:03 PM (IST)
भगवंत मान होंगे पंजाब में आम आदमी पार्टी के सीएम फेस, अरविंद केजरीवाल ने किया एलान, 93.7 फीसद लोगों ने मान को पहली पसंद बताया
AAP Punjab CM Candidate: अरविंद केजरीवाल के गले लगते भगवंत मान। फोटो आप के ट्विटर अकाउंट से

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर वह खुद भगवंत मान का नाम घोषित कर देते तो लोग आरोप लगाते कि उन्होंने छोटे भाई को सीएम चेहरा बना दिया। पिछले हफ्ते हमने फोन नं. जारी किया, जिसमें भगवंत मान का नाम टाप पर रहा। 21 लाख से अधिक मैसेज व फोन आए। सर्वे में आप की सरकार बन रही है। 93.7 फीसद लोगों ने भगवंत मान का नाम दिया। यानी राज्य के अगले सीएम भगवंत मान होंगे।

loksabha election banner

इस नंबर पर गत सायं पांच बजे तक 21.59 लाख लोगों ने अपनी राय दी। इनमें से सबसे ज्यादा लोग भगवंत मान को ही पसंद किया। उन्हें ही मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए अपनी राय दी। हालांकि कई ने अरविंद केजरीवाल और कुंवर विजय प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए अपनी राय दी, परंतु सबसे ज्यादा लोग भगवंत मान के पक्ष में हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों और पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे दोगुणे हौसले से निभाएंगे। कहा कि पंजाब की रौनक फिर से लौटाना उनका सपना है।

यह भी पढ़ें: विशेष मुलाकात में भगवंत मान ने की खुलकर बात, बताया पंजाब को लेकर क्या है आप की रणनीति

उल्लेखनीय है कि भगवंत मान इस समय संगरूर से सांसद हैं और अपने लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा हलका धूरी से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। पार्टी के कई ऐसे विधायक जो मान से किसी कारणवश नाराज हैं, वे भी मान को सीएम फेस बनाने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि अगर पार्टी भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं बनाएगी तो इससे पार्टी का नुकसान होगा। भगवंत ने ही सभी सीटों पर जा जाकर लोगों को पार्टी के लिए संगठित किया है। उनका कहना है कि अगर हमारा माझा और दोआबा में आधार बढ़ रहा है, मालवा में हमने अपनी लोकप्रियता कायम रखी हुई है तो वह सब भगवंत मान के कारण ही है। पार्टी अगर भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाती है तो आप को मालवा क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। पिछले चुनाव में भी पार्टी को यहीं से बड़ी सफलता मिली थी।

Koo App

ਮੈਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦੀ ਹਾਂ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮੈਨੂੰ ਇਹ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਸੌਂਪੀ...ਮੈਂ ਸੁਨਿਹਰਾ ਅਤੇ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਪੰਜਾਬ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਇਹ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਆਪਣੀ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਵਾਵਾਂਗਾ...ਇਨਕਲਾਬ ਜ਼ਿੰਦਾਬਾਦ

View attached media content - Bhagwant Mann (@bhagwantmann) 18 Jan 2022

Koo App

ਮੇਰੇ ਵੱਡੇ ਵੀਰ ਸ੍ਰ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਚਿਹਰਾ ਬਣਾਉਣ ’ਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਪਾਰਟੀ ਹਾਈਕਾਂਮਡ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ, ਹੁਣ ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ 2022 ’ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਆਉਣੀ ਤੈਅ ਹੈ.... || ਇਨਕਲਾਬ ਜਿੰਦਾਬਾਦ ||

View attached media content - Sarvjit Kaur Manuke (@SarvjitKaurManuke) 18 Jan 2022


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.