Move to Jagran APP

कैमरे की तीसरी आंख से देखी एक नई दुनिया

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सुखना लेक से लेकर वेटिकन सिटी। राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय। ये आंख हर और ग

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 09:19 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 09:19 PM (IST)
कैमरे की तीसरी आंख से देखी एक नई दुनिया
कैमरे की तीसरी आंख से देखी एक नई दुनिया

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : सुखना लेक से लेकर वेटिकन सिटी। राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय। ये आंख हर और गई। जहां भी खूबसूरत नजारे दिखे, उन्हें इसमें कैद कर लिया। जिसकी वजह से संभव हुई एक नई दुनिया, जो केवल तीसरी आंख से ही दिख सकती है। गवर्नमेंट आर्ट गैलरी-10 में आयोजित प्रदर्शनी व्यू फ्रॉम द थर्ड आई को देख कुछ ऐसा ही अनुभव होता है। इसमें विवेक हाई स्कूल-38 के 100 स्टूडेंट्स ने वर्कशॉप के दौरान खींची अपनी तस्वीरों को प्रदर्शित किया। इसमें मुख्य विषय रहा आर्किटेक्ट और स्क्लप्चर। जिसमें फोटोग्राफर नवनीत सक्सेना ने स्टूेडेंट्स को विभिन्न ट्रिप्स के दौरान गाइड किया। जिसमें सुखना लेक, जापानी गार्डन और विभिन्न पार्क शामिल रहे। साथ ही पेरिस, जिनेवा, इंसब्रूक, मिलान, वेनिस, रोम, वेटिकन सिटी और कैनेडा में आयोजित विभिन्न स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कल्प्चर को देखने को तो मिलते हैं, साथ ही रोम शहर के पुरातन साम्राज्य की झलक भी देखने को मिलती है। पेरिस में फैशन की दुनिया, मिलान में फुटबॉल का क्रेज और ऐसी ही कई चीजें, जो स्टूडेंट्स ने अपनी फोटोग्राफी में प्रदर्शित किया।

loksabha election banner

आइजी नौनिहाल ¨सह ने किया उद्घाटन..

प्रदर्शनी में पंजाब के आइजी नौनिहाल ¨सह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स के क्रिएटिव एंगल देखकर मैं हैरान हूं। हम चीजों को बिल्कुल साधारण तरीके से देखते हैं। मगर जिस तरह से बच्चों ने अपनी दुनिया दिखाई है, वो काफी क्रिएटिव और हैरान कर देने वाली है। जो एक पल सोचने को मजबूर करती है कि हम बच्चों को कितना समझ पाते हैं। मेरे अनुसार फोटोग्राफी से बच्चों को हर समस्या को एक अलग तरीके से देखने और उसे सुलझाने में भी मदद मिलेगी, जो उन्हें कल का बेहतर नागरिक भी बनाने में मदद करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.