Move to Jagran APP

चंडीगढ़ की सड़कों पर निकला 50 लैंबॉर्गिनी कारों का काफिला, गाड़ियां देख सन्न रह गए लोग, Photos

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की सड़कों पर ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे 50 लैंबॉर्गिनी कारें एकसाथ सरपट दौड़तीं नजर आईं। यह कारों का काफिला चंडीगढ़ से शिमला के लिए रवाना हुआ है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 10:47 AM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 10:02 AM (IST)
चंडीगढ़ की सड़कों पर निकला 50 लैंबॉर्गिनी कारों का काफिला, गाड़ियां देख सन्न रह गए लोग, Photos
इस रैली में 50 लैंबॉर्गिनी कारों को शामिल किया गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। लैंबॉर्गिनी चलाई जांदे ओ... यह पंजाबी गाना तो सुना ही होगा। बिल्कुल ऐसा ही एहसास आज शहर के लोगों ने महसूस किया। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की सड़कों पर ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे एकसाथ चमचमाती नई 50 लैंबॉर्गिनी कारें सरपट दौड़तीं नजर आईं। 50 लैंबॉर्गिनी कारों का काफिला जैसे ही शहर की सड़कों पर निकला तो लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। हवा से बातें करतीं इन महंगी गाड़ियों को देख लोग हैरान थे। झूं-झूं की आवाज करती इन कारों को हर कोई देखता ही रह गया और यह जानने की कोशिश में था कि यह कारें कहां से आई और कहां जा रही हैं। हम आपको इन कारों के काफिले के बारे में बता रहे हैं। कारों का यह काफिला चंडीगढ़ से पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले शहर शिमला के लिए रवाना हुआ है।

loksabha election banner

बता दें कि शहर की सड़कों पर पहली बार लैंबॉर्गिनी कारों काे प्रमोट करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली शहर के हयात होटल इंस्ट्रियल एरिया फेज-1 से शुरू हुई जो कि मध्यमार्ग से होते हुए सेक्टर-26 ट्रांसपोर्ट चौक और हाउसिंग बोर्ड चौक के रास्ते शिमला के लिए रवाना हुईं। इस रैली में 50 लैंबॉर्गिनी कारों को शामिल किया गया है। इन बेशकिमती कारों को देखना मानों एक सपने जैसा था।

यह सभी कारें गुजरात के अहमदाबाद से मंगवाई गई हैं।

बता दें कि यह रैली राजस्थान के जयपुर से शुरू हुई है जोकि शिमला तक जा रही हैं। लैंबॉर्गिनी कारों का यह काफिला शनिवार रात 10 बजे शहर पहुंचा था। वहीं, रविवार को शहर से रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए लैंबॉर्गिनी इंडिया के हेड शरद अग्रवाल मौजूद रहे। शरद अग्रवाल ने बताया कि इन कारों का अनुभव अनूठा है। विश्व के विभिन्न देशों में सफल तरीके से यह सड़कों पर दौड़ रही हैं। विदेशों की तर्ज पर इसे भारत की सड़कों पर उतारा गया है।

लैंबॉर्गिनी की शुरुआती कीमत ही तीन करोड़ रुपये से ज्यादा है।

राजस्थान में सफल ट्रायल के बाद पहुंच रहे है शिमला

शरद अग्रवाल ने बताया कि गाड़ियों का ट्रायल पहले राजस्थान में किया गया है जो कि पूरी तरह से सफल रहा है। रेगिस्तान के सफल ट्रायल के बाद इसे चंडीगढ़ जैसे व्यवस्थित शहर में लेकर आए हैं और अब शिमला जाएंगे क्योंकि वहां पर पहाड़ों का अनुभव अनोखा होने के साथ रोमांच से भरा होगा। 

लैबॉर्गिनी कारों का काफिली जैसे ही सड़कों पर निकला तो लोग इन गाड़ियों को देखते रह गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.