एक सिगरेट खत्म कर देती है जिंदगी के 15 मिनट
एक सिगरेट व्यक्ति के जिदगी के 15 मिनट खत्म कर देती है।
विशाल पाठक, चंडीगढ़ : एक सिगरेट व्यक्ति के जिदगी के 15 मिनट खत्म कर देती है। यह कहना है पीजीआइ के कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रो. सोनू गोयल का। उन्होंने बताया कि यह बात कई रिसर्च में साबित हुई है। डॉ. सोनू गोयल ने बताया तंबाकू का सेवन जानलेवा है। पिछले कई सालों में युवाओं में हुक्का पीने का चलन बढ़ा है। चंडीगढ़ देश की पहली स्मोकिग फ्री सिटी घोषित की गई है। इसके बावजूद शहर में तंबाकू का सेवन बढ़ा है। इस बार पीजीआइ 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर वेबिनार के जरिये राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। हुक्के का एक सेशन तीन डिब्बी सिगरेट पीने के बरबार
डॉ. सोनू ने बताया कि युवाओं में बढ़ रही हुक्के पीने की लत जानलेवा साबित हो रही है। कई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि हुक्के का एक सेशन जोकि आधे घंटे का होता है। हुक्के का एक सेशन का मतलब है, युवा आधे घंटे में तीन डिब्बी सिगरेट पी रहे हैं। तंबाकू और निकोटिन के सेवन से युवाओं को हार्ट स्ट्रोक और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो रही है। नॉर्थ ईस्ट शहर में सबसे ज्यादा हो रहा तंबाकू का सेवन
ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में तंबाकू का सबसे ज्यादा सेवन नॉर्थ ईस्ट राज्यों में हो रहा है। नॉर्थ ईस्ट के मिजोरम में 34.4 प्रतिशत लोग तंबाकू (सिगरेट, बीड़ी और हुक्का) का सेवन करते हैं। इसी तरह मेघालय में 31.6 प्रतिशत लोग, त्रिपुरा में 27.7 प्रतिशत लोग और अरुणाचल प्रदेश में 22.7 प्रतिशत लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। पंजाब से ज्यादा हरियाणा और चंडीगढ़ में होता है तंबाकू का सेवन
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब से ज्यादा हरियाणा और चंडीगढ़ में तंबाकू का सेवन होता है। पंजाब में 7.3 प्रतिशत लोग तंबाकू (सिगरेट, बीडी और हुक्का) का सेवन करते हैं। जबकि हरियाणा में 19.7 प्रतिशत और चंडीगढ़ में 9.4 प्रतिशत लोग तंबाकू का सेवन करते हैं। पूरे देश में 15 साल से ऊपर 27 करोड़ लोग करते हैं तंबाकू का सेवन
डॉ. सोनू ने बताया कि एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक पूरे देश में 15 साल से उपर के 27 करोड़ लोग तंबाकू (सिगरेट, बीड़ी और हुक्का) का सेवन करते हैं। स्मोकिग करने या तंबाकू के सेवन से लोगों में ब्रेन स्ट्रोक, दिल की बीमारियां और कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इस बार का थीम
इस बार वर्ल्ड नो टोबैको डे का विषय युवाओं का उद्योग द्वारा शोषण रोकने और उन्हें तंबाकू और निकोटिन का सेवन करने से रोकना है। इस वेबिनार राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री शबाना गुप्ता मुख्य अतिथि रहेंगे। जबकि इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट के प्रेसिडेंट डॉ. आरपी गुप्ता, इंडिया डेंटल एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल डॉ. अशोक धोबल, एचओ मुंबई, नेशनल प्रोफेशनल ऑफिसर (टीएफआइ) की विनित के गिल और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी मौजूद रहेंगे।