पंजाब में 650 शिक्षकों की भर्ती जल्द, 2200 बनेंगे लेक्चरर्स
मंत्री ने दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पंजाब शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में 650 शिक्षकों के खाली पदों को भरने व 2200 शिक्षकों को पदोन्नित कर लेक्चरर्स बनाने जा रहा है।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में 650 शिक्षकों के खाली पदों को भरने व 2200 शिक्षकों को पदोन्नित कर लेक्चरर्स बनाने जा रहा है। शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग नई भर्ती व पदोन्नतियों का काम साथ-साथ किया जा रहा है। हाल ही में लेक्चरर्स भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसी प्रकार 2200 मास्टर काडर के अध्यापकों की लेक्चरर्स के रूप में पदोन्नति का काम भी पूरा कर लिया गया है।
पढ़ें : गांधी ने ज्याणी को दी पंजाब में नशे पर खुली बहस की चुनौती
जुलाई से शुरू होंगी स्टेशन अलॉटमेंट
नए भर्ती लेक्चरर्स व पदोन्नत लेक्चरर्स को स्टेशन अलॉटमेंट का काम जुलाई के पहले हफ्ते में शुरू होगा। इनको मेरिट अनुसार मनपसंद स्टेशन अलॉट किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. चीमा ने बताया कि ईटीटी अध्यापकों की मास्टर काडर के अध्यापक के रूप में पदोन्नति का कोटा भरने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।
दोबारा शुरू होगी मुख्यमंत्री विज्ञान यात्रा
चीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री विज्ञान यात्रा 11 जुलाई से फिर शुरू होगी। इसे गर्मी के कारण रोक दिया गया था। इसके तहत रोजाना 1100 विद्यार्थी पुष्षा गुजराल साइंस सिटी का निःशुल्क टूर करेंगे।