Move to Jagran APP

शहर में 60 एमएम बारिश, आज भी संभावना

लोगों ने शहर में हुई बारिश का खूब आनंद उठाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 09:31 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 09:31 PM (IST)
शहर में 60 एमएम बारिश, आज भी संभावना
शहर में 60 एमएम बारिश, आज भी संभावना

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : गर्मी और उमस से परेशान लोगों को रविवार को हुई बारिश से राहत मिली। लोगों ने शहर में हुई बारिश का खूब आनंद उठाया। वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में शहर में बारिश हो सकती है। सोमवार को शहर में हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार को शहर में बादल छाए रहेंगे। बारिश की वजह से तापमान कम होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अलसुबह हुई बारिश रही हल्की

loksabha election banner

रविवार सुबह जैसे ही लोग सुबह उठे तो खुले आसमान में बादल छाए हुए थे। करीब साढ़े नौ बजे शहर में बारिश शुरू हुई। जो 11 बजे तक चलती रही। इससे पहले सुबह तड़के भी बारिश हुई जो हल्की रही। लेकिन साढ़े नौ बजे हुई करीब डेढ़ घंटा लगातार बारिश की वजह से कई जगह पानी भी खड़ा हो गया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। डेढ़ घंटे में शहर में कुल 60 एमएम बारिश दर्ज की गई। सुहाने मौसम का उठाया लुत्फ

बारिश होने की वजह से मौसम सुहाना हुआ तो लोगों ने घरों से बाहर का रुख किया। इतने दिनों से गर्मी और धूप से बचे रहने के लिए घरों में दुबके थे। लेकिन शनिवार को बारिश की वजह से शहर का मौसम सुहाना हो गया। इससे लोगों ने पार्काें और सुखना लेक का रुख किया। शहर के बाजारों में भी रौनक एक बार फिर दिखाई दी। सुहाने मौसम में लोग चटपटी चीजों का सेवन लेते हुए दिखाई दिए। आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में अभी मौसम सही रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान कम ही रहेगा। सोमवार को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, सोमवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और मंगलवार को शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.