सेक्टर-36 में 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, सेहत विभाग लेगा कोरोना के लिए सैंपल
सुभाष दो दिन से ऑफिस नहीं पहुंचा था। जानकारों ने उसके आसपास से जानकारी लेने का प्रयास किया। मौके पर पता चला कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है।
चंडीगढ़, जेएनएन। यहां सेक्टर-36 के मकान नंबर 25 में अकेले रह रहे 55 साल के व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 साल के सुभाष के रूप में बताई जा रही है। मूल रूप से कांगड़ा हिमाचल प्रदेश का रहने वाला सुभाष बीबीएमबी में बतौर चपरासी कार्यरत था। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण स्वास्थ्य विभाग COVID19 के लिए उसका सैंपल लेगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है। अब रिपोर्ट आने पर उसकी मौत की असल वहज का खुलासा होगा।
दो दिन से ऑफिस नहीं पहुंचा था सुभाष
सुभाष दो दिन से ऑफिस नहीं पहुंचा था। इस पर जानकारों ने उसके आसपास से जानकारी लेने का प्रयास किया। मौके पर पता चला कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। बाद में अंदर उसका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी। फिलहाल, पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम का इंतजार कर रही है।