बलबीर सिंह सीनियर के इलाज के लिए पांच लाख रुपये जारी
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन बार के ओलंपिक गोल्ड विजेता हॉक
By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Oct 2018 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 06 Oct 2018 07:43 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन बार के ओलंपिक गोल्ड विजेता हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के इलाज के लिए पाच लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि बलबीर सिंह का पीजीआइ चंडीगढ़ में गंभीर बीमारी का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी पांच लाख रुपये का चेक बलबीर सिंह के दोहते कबीर सिंह को सौंपा गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में हॉकी के इस महान खिलाड़ी के इलाज के लिए हर तरह की मदद दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें