Move to Jagran APP

पंजाब में 432 तब्‍लीगी जमातियों में से 422 ट्रेस, जांच मं अब तक छह Corona पॉजिटिव

पंजाब में कोरोना के खिलाफ जंग के बीच निजामुद्दीन से आए 432 तब्‍लीगी जमामियों मेें से 422 का पता लगा लिया गया है। अब तक इनकी जांच में छह तब्‍लीगी जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 12:04 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 12:04 PM (IST)
पंजाब में 432 तब्‍लीगी जमातियों में से 422 ट्रेस, जांच मं अब तक छह Corona पॉजिटिव
पंजाब में 432 तब्‍लीगी जमातियों में से 422 ट्रेस, जांच मं अब तक छह Corona पॉजिटिव

चंडीगढ़, [कैलाश नाथ]। कोरोना वायरस को लेकर पंजाब में कर्फ्यू लगे 15 दिन हो गए हैं। इसके बीच कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली के निजामुद्दीन से आए तब्लीगी जमातियाें ने पंजाब सरकार की परेशानी बढ़ा दी है। सरकार जमात से जुड़े लोगों की संख्या का सही आंकड़ा नहीं जुटा पा रही है। वैसे अ‍ब तक अनुमान के अनुसार पंजाब मेें 432 तब्‍लीगी जमाती आए और इनमें से 422 जमातियों का पता लगा लिया गया है।

loksabha election banner

जांच में 117 निगेटिव, अभी 227 की रिपोर्ट का इंतजार, बड़ी संख्या में क्वारंटाइन

तब्लीगी जमात का मामला जब सामने आया तो सरकार ने दावा का किया कि पंजाब में नौ लोग ही इसमें शामिल हुए थे। इसके बाद डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि पंजाब से 900 लोग शामिल हुए थे। रविवार को पंजाब पुलिस ने यह आंकड़ा 432 बताया। इसमें इसमें से 422 की पहचान कर ली गई है। दस लोग अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों की सही जानकारी नहीं जुटा पा रही सरकार

जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए 350 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से छह पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि 117 केस निगेटिव हैं। लोगों की टेस्ट रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इन्हें लेकर पंजाब सरकार चिंतित है, क्योंकि देश में तब्लीगी जमात के लोगों में तेजी से पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। कई लोगों को मस्जिदों में ही क्वारंटाइन किया गया है।

---

यह है पंजाब की स्थिति

पंजाब से शामिल हुए कुल तब्‍लीगी जमाती -432

पहचान हुई- 422

सैंपल लिए- 350

पॉजिटिव- 6

निगेटिव- 117

रिपोर्ट का इंतजार 227

----------------

प्रदेश में 35,000 ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोग और उनके परिवार होम क्वारंटाइन

कोरोना के बढ़ते खतरे के चलते रा'य में इस समय विदेशों में यात्रा करने वाले 35000 लोग व उनके परिजन होम क्वारंटाइन हैं।  सरकार की परेशानी यह भी है कि प्रदेश में होम क्वारंटाइन किए गए ट्रैवल हिस्ट्री वाले 35,000 लोगों व उनके परिवार वाले में से बड़ी संख्या में लोग 14 दिन की समय-सीमा को पार कर लिया है। अब एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें 14 दिन तक खुद को पुन: अलग रखने के लिए कहा है।

नवांशहर में भर्ती कोरोना के 18 में से आठ मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव

बता दें कि कोरोना वायरस का सर्कल 14 दिन का माना जाता है,  लेकिन वर्तमान स्थिति में स्वास्थ्य विभाग कोई भी रिस्क लेने की स्थिति में नहीं है। इसलिए होम क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों को  14 दिन और एहतियात रखने के कहा जा रहा है।  उधर, जर्मन से इटली होते हुए लौटे पठलावा के बुजुर्ग पाठी की कोरोना से मौत के बाद नवांशहर पंजाब में चर्चा का केंद्र बन गया था। जिले के 18 लोग कोरोना वायरस से पीडि़त पाए गए थे। इन सभी का उपचार सिविल अस्पताल नवांशहर में चल रहा है।

सिविल अस्पताल से लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 18 मरीजों में से आठ ठीक हो गए हैं। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीसी विनय बबलानी ने बताया कि पाठी के परिवार से उनकी तीन पोतियों और दो साल के पोते की पहली बार रिपोर्ट निगेटिव आई है। पाठी के बेटे की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके अलावा पाठी के साथ विदेश से लौटे साथी और पठलावा गांव के सरपंच की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। सिविल सर्जन डॉक्टर रजिंदर भाटिया का कहना है 24 घंटे के अंदर आठों के दोबारा सैंपल लिए जाएंगे। अगर फिर से रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें शत प्रतिशत ठीक माना जाएगा।

------------------

फरीदकोट में एसबीआइ की शाखा सील, 14 कर्मचारी होम क्वारंटाइन

फरीदकोट में मनी एक्सचेंजर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसबीआइ के मेन ब्रांच के 14 कर्मचारियों को होम क्वांरटाइन कर दिया गया है। प्रशासन ने बैंक को सैनिटाइज करके सील कर दिया है। मनी एक्सचेंजर ब्रांच में कई बार आया था। बैंक के मैनेजर हितेश अरोड़ा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मनी एक्सचेंजर का खाता हमारे बैंक में था। वह और उसका एक रिश्तेदार भी हमारे बैंक में आता-जाता रहता था, जिसकी वजह से सभी कर्मचारियों को अपने ही घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अपने ग्राहकों को कोई भी मुश्किल नहीं आने देंगे। हमारी और भी स्थानीय शाखाएं हैं। हम उन स्थानों से अपना काम चलाएंगे। इसके इलावा हमने डिप्टी कमिश्नर कुमार सौरभ राज के साथ मिलकर एक ऐप भी चलाया है, जोकि पंजाब में सबसे पहले लांच किया गया है। इस ऐप से हम अपने ग्राहकों को घर बैठे 10 हजार रुपये देने की सुविधा देंगे। इसमें पोस्ट आफिस कर कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही है। यह सुविधा इसी सोमवार से शुरू हो रही है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: उठा बड़ा सवाल, कहीं मजहब के प्रचार से अलग तो नहीं था तब्लीगी जमातियों का मकसद

यह भी पढें: टेस्ट के लिए नहीं करना होगा इंतजार, नए किट RTK कोविड-19 से दो से तीन मिनट में मिलेगी रिपोर्ट


यह भी पढ़ें: Corona से मिलकर लड़ेंगे देश के 425 रिसर्च स्कॉलर-साइंटिस्ट, PU के scholar ने बनाया खास ग्रुप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.