4 आइएएस अधिकारियों के तबादले
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने 4 आइएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश दि
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 08:47 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 08:47 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने 4 आइएएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश दिए हैं। करनबीर सिंह सिद्धू को विशेष सचिव कम डायरेक्टर जनरल महात्मा गाधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, राजी पी. श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास, जसप्रीत तलवार को सचिव जल सप्लाई और सेनिटेशन के अलावा डायरेक्टर महात्मा गाधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनस्ट्रेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गुरनीत तेज की सेवाओं को मुख्य प्रशासक भवन निर्माण एवं शहरी विकास विभाग (गमाडा) एसएएस नगर में तय किया गया है। इसके अलावा उन्हें डायरेक्टर शहरी योजनाबंदी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें