पंजाब में कोरोना के 34 नए मरीजों की पुष्टि, सबसे ज्यादा 18 अमृतसर में, कुल 262 एक्टिव मरीज
पंजाब में काेरोना के 34 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य में अब तक मिले कोरोना मरीजों की संख्या 2222 हो गई है। राज्य में 262 एक्टिव मरीज हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में कोराेना के 34 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें अमृतसर में सबसे ज्यादा 18 केस रिपोर्ट हुए। इसके अलावा पटियाला में सात, जालंधर में तीन, तरनतारन में दो, जबकि रूपनगर, बरनाला, गुरदासपुर व पठानकोट में एक-एक केस आया। बरनाला में पॉजिटिव आया व्यक्ति हजूर साहिब से लौटा था। राज्य में इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव मरीजाें की संख्या 262 हो गई है।
अमृतसर में पॉजिटिव आए ज्यादातर केस अन्य लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित पाए गए हैं। पंजाब में अब कुल संक्रमितों की संख्या 2222 हो गई है। अब तक 42 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को किसी मरीज को छुट्टी नहीं दी गई। प्रदेश में अब तक स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 1918 है। मानसा, फतेहगढ़, रूपनगर, फाजिल्का व फिरोजपुर में सभी मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में सक्रिय पॉजिटिव केस 262 ही रह गए हैं।
---
कोरोना मीटर...
नए पॉजिटिव मामले- 34
सक्रिय केस- 262
अब तक ठीक हुए- 1918
कुल संक्रमित- 2222
अब तक मौतें- 42
अब तक सैैंपल लिए गए- 72,468
नेगेटिव आए- 66,417
रिपोर्ट का इंतजार-3829
पंजाब में अब तक की स्थिति
जिला- पॉजिटिव- मौत
अमृतसर- 354- 6
जालंधर- 241- 7
लुधियाना- 182- 7
तरनतारन- 166- 0
गुरदासपुर-145- 3
पटियाला- 119- 2
नवांशहर- 111- 1
होशियारपुर- 111- 5
मोहाली- 106- 3
संगरूर- 100- 0
मुक्तसर- 67- 0
फरीदकोट- 63- 0
रूपनगर- 62- 1
मोगा- 60- 0
फतेहगढ़- 56- 0
पठानकोट- 45- 2
फाजिल्का- 44- 0
फिरोजपुर- 44- 1
बठिंडा- 44- 0
मानसा- 43- 0
कपूरथला- 36- 3
बरनाला- 23-1