CGC झंजेड़ी में राष्ट्रीय भीष्म अवॉर्ड से देशभर के 278 अध्यापक सम्मानित Chandigarh News
कैंपस के विद्यार्थियों ने भी आए मेहमानों का स्वागत करते हुए विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य खूबसूरत ढंग से पेश किए। हालाकि पंजाब की शान गिद्दे की सभी मेहमानों ने खूब प्रशंसा की।
मोहाली, जेएनएन। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज के झंजेड़ी कैंपस में ‘भीष्म अवॉर्ड- 2019’ का आयोजन हुआ। जिसमें देशभर के विभिन्न स्कूलों से चुने गए 278 मुख्य अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा मुख्य मेहमान थे। कार्यक्रम में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, यूपी सहित विभिन्न राज्यों में बेहतरीन परिणाम देने वाले अध्यापकों का चयन करते हुए उनको अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कैंपस के विद्यार्थियों ने भी आए मेहमानों का स्वागत करते हुए विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य खूबसूरत ढंग से पेश किए। हालाकि पंजाब की शान गिद्दे की सभी मेहमानों ने खूब प्रशंसा की।
इस अवॉर्ड को प्राप्त करते हुए समूह प्रिंसिपल साहिबान भी खूब खुश नजर आए। इस मौके पर डॉ. गगनदीप कौर गुलाटी ने जीवन मुहारत, पूनम अरोड़ा ने मल्टीपल इंटेलीजेंस व सजना कटोच ने सीबीएसई पाठ्यक्रम विषयों पर अहम जानकारी सांझी की गई। प्रो. प्रेमसिंह चंदूमाजरा ने सभी शिक्षा शास्त्रियों को संबोधन करते हुए कहा कि एक अध्यापक का किरदार बेशक समाज में बहुत ऊंचा है। जिसके कंधों पर हर बच्चे का विकास करते हुए उसको जिम्मेदार नागरिक बनाना होता है। उन्होंने सभी शिक्षा शास्त्रियों द्वारा दी जा रही बेहतरीन शिक्षा के लिए उनकी प्रशंसा की। सीजीसी के प्रेसिडेंट रछपाल सिंह धालीवाल ने समूह प्रिंसिपलों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थी की शिक्षा की नींव स्कूल में ही रखी जाती है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें