विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब में 23 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:33 PM (IST)

पंजाब के पशुपालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने डेयरी विकास विभाग में 23 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। यह ...और पढ़ें

पंजाब में 23 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी। फोटो जागरण

पंजाब में 23 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी। फोटो जागरण

HighLights

  1. मंत्री खुड्डियां ने 23 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

  2. डेयरी विकास विभाग में कुल 98 भर्तियां हुईं।

  3. पंजाब सरकार ने 70 हजार से अधिक नौकरियां दीं।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बुधवार को डेयरी विकास विभाग में नवनियुक्त 23 कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक विभाग में कुल 98 भर्तियां की जा चुकी हैं।

नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए खुड्डियां ने उन्हें पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के कार्यकाल में अब तक 70 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

डेयरी विकास विभाग में इन पदों पर हुई भर्ती

खुड्डियां के अनुसार, वर्ष 2022 से अब तक विभाग में 56 डेयरी विकास निरीक्षक (श्रेणी-दो), सात क्लर्क, तीन सूचना प्रौद्योगिकी क्लर्क, पांच आशुलिपिक, दो सहायक रसायनज्ञ, दो चालक, 20 सेवादार और तीन सफाईकर्मी-कम-चौकीदार नियुक्त किए गए हैं। इन पदों पर हुई भर्तियों की कुल संख्या 98 है। बुधवार नियुक्ति पत्र पाने वाले 23 कर्मचारी विभाग में अपनी सेवाएं देंगे।