Move to Jagran APP

चंडीगढ़ की हरियाली बचाने के लिए एनवायरमेंटल ग्रुप भी लड़ेगा निगम चुनाव, सभी वार्डों पर उतारे जाएंगे उम्मीदवार

एनवायरमेंटल ग्रुप के संयोजक राहुल महाजन कहना है कि शहर की हरियाली बचाने के लिए उम्मीदवार मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है। राहुल महाजन ने कहा कि जो भी इस शहर का सुंदरता चाहता है उसे ग्रुप के साथ जुड़ना चाहिए।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 10:31 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 10:31 AM (IST)
चंडीगढ़ की हरियाली बचाने के लिए एनवायरमेंटल ग्रुप भी लड़ेगा निगम चुनाव, सभी वार्डों पर उतारे जाएंगे उम्मीदवार
चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए एनवायरमेंटल ग्रुप भी अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में इस बार शहर के पर्यावरण प्रेमी भी चुनावी मैदान में उतरेंगे। एनवायरमेंटल ग्रुप की ओर से सभी 35 वार्ड में उम्मीदवार उतारे जाएंगे। ग्रुप मेंबर्स का कहना है कि सभी पर्यावरण प्रेमियों को मैदान में उतारा जाएगा। क्योंकि कोई दल भी शहर की हरियाली को बचाने के लिए काम नहीं करता है और शहर की सुंदरता हरियाली से ही है। हरियाली और हरे भरे पेड़ों को हर दिन नुकसान हो रहा है। वहीं, शहर की हरियाली कम हो रही है।

loksabha election banner

बता दें कि चंडीगढ़ में इस समय पौने दो लाख पेड़ हैं। हरे भरे पेड़ हर बारिश और तेज हवाओं में गिर जाते हैं। शहर की हरियाली को बढ़ाने के लिए प्रशासन और नगर निगम काम नहीं कर रहा है। एनवायरमेंटल ग्रुप के संयोजक राहुल महाजन कहना है कि शहर की हरियाली बचाने के लिए उम्मीदवार मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है।

राहुल महाजन ने कहा कि जो भी इस शहर का सुंदरता चाहता है उसे ग्रुप के साथ जुड़ना चाहिए। अगर हरियाली ही नहीं बचेगी तो शहर भी नहीं बचेगा। राहुल महाजन शहर के पर्यावरण और हरियाली के लिए लंबे समय से काम कर रहे हैं। सबसे पहले महाजन ने ही शहर में पेड़ों को री प्लांट करके दिखाया था, जिसके बाद प्रशासन और नगर निगम का बागवानी विभाग हवा से गिरे हुए पेंड़ों को री प्लांट करने के लिए तैयार हुआ था। 

एनवायरमेंटल ग्रुप ने वार्ड नंबर 25 (सेक्टर-37, 38) से यशपाल यादव को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ग्रुप दावा किया है कि पर्यावरण प्रेमी यशपाल यादव की जीत होगी। सभी 35 वार्ड पर उम्मीदवार उतारे जाएंगे, जिनकी घोषणा कर दी जाएगी। यशपाल यादव का कहना है कि पर्यावरण को बचाने के लिए अभी प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत खतरनाक साबित होगा। इसलिए हम नहीं चाहते कि आने वाले समय में इस तरह की दिक्कतों का पर्यावरण के सत्र पर सामना करना पड़े। इस बार हर व्यक्ति को एक वोट पर्यावरण के नाम करके शहर को बचाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.