Move to Jagran APP

Bharat Bandh: चंडीगढ़ आइएसबीटी पर फंसे रहे दूसरे राज्यों के यात्री, बस के इंतजार में दिनभर बैठे रहे

Bharat Bandh भारत बंद की वजह से चंडीगढ़ से दूसरे राज्य को जाने वाली बसों की सेवाएं ठप रही। इस दौरान सेक्टर-43 स्थित हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 05:10 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 05:10 PM (IST)
Bharat Bandh: चंडीगढ़ आइएसबीटी पर फंसे रहे दूसरे राज्यों के यात्री, बस के इंतजार में दिनभर बैठे रहे
चंडीगढ़ सेक्टर-43 बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री।

वैभव शर्मा, चंडीगढ़। Bharat Bandh: भारत बंद की वजह से चंडीगढ़ से दूसरे राज्य को जाने वाली बसों की सेवाएं ठप रही। इस दौरान सेक्टर-43 स्थित हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। इन यात्रियों में से कई ऐसे हैं जो रात से बस अड्डे पर आए हुए हैं, लेकिन उनकी बस नहीं चली।

loksabha election banner

हिमाचल रोडवेज, पंजाब रोडवेज और उत्तराखंड रोडवेज की करीब 40 से ज्यादा बसें आइएसबीटी-43 पर खड़ी रही। इसके साथ ही कुछ यात्री बस अड्डा परिसर तो कुछ बाहर पेड़ की छांव में समय बीताते हुए दिखे। बसों के न चलने से यात्री अपने गंणतव्य तक नहीं पहुंच सके। हालांकि भारत बंद का असर चंडीगढ़ पर ने के बराबर रहा लेकिन बसें न चलने के कारण यात्री परेशान रहे।

मैं नई दिल्ली से रात को चला था। चंडीगढ़ होते हुए कांगडा जाना था। लेकिन सुबह साढ़े़े  छह बजे जैसे ही बस अंबाला पहुंची तो सभी यात्रियों को बस से यह कह कर उतार दिया कि अब भारत बंद है और बस आगे नहीं जा सकती। इसके बाद वह अंबाला से 400 रुपये किराया देकर ऑटो से चंडीगढ़ बस अड्डे आया। विरोध के नाम पर यातायात बाधित करना ठीक नहीं है, इससे लोगों को ही ज्यादा परेशानी हो रही है।

                                                                                       -श्रवण कुमार, निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

मैं पीजीआइ में बच्चे के इलाज के लिए आया था। डाक्टर की तरफ से सोमवार की अपॉइंमेंट दी थी। चंडीगढ़ में हम रविवार को पहुंच गए थे। रात से यहां पर बस का इंतजार कर रहे हैं। सुबह ही पता चला कि भारत बंद होने की वजह से बस सर्विस नहीं चल रही है। बस के न चलने से बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा। सुबह से शाम हो जाएगी और पता नहीं कि बसें कब चलेंगी।

                                                                                   - सुनील दत्त, निवासी हमरीपुर, हिमाचल प्रदेश


बस स्टैंड पर हिमाचल प्रदेश जाने के लिए बस के लिए पहुंचे यात्री।

पिता के साथ कुछ काम से चंडीगढ़ आया था। लेकिन बस न चलने की वजह से हम यहां पर फंस गए हैं। मंगलवार को मेरा आठवीं कक्षा की परीक्षा है और परीक्षा के समय तक स्कूल पहुंचना नामुमकिन है। परीक्षा न दे पाने से मेरा काफी नुकसान होगा। यातायात को बंद करना गलत है लेकिन हर बार ऐसा ही होता है। जब भी देश कोई विरोध प्रदर्शन होते है तो सबसे ज्यादा यात्रियों को परेशानी होती है।

                                                                                                                                - आदर्श शर्मा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.