Move to Jagran APP

Chandigarh Tourist Places: फेस्टिवल सीजन में चंडीगढ़ में तैयार हो जाएगा नया टूरिस्ट प्लेस, जानें इसकी खासियत

Chandigarh Tourist Places सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक नया टूरिस्ट प्लेस बनाया जा रहा है। फेस्टीवल सीजन तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। इस पर्यटन स्थल के निर्माण के बाद शहर में पर्यटकों की संख्या बढ़ जाएगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 04:30 PM (IST)
Chandigarh Tourist Places: फेस्टिवल सीजन में चंडीगढ़ में तैयार हो जाएगा नया टूरिस्ट प्लेस, जानें इसकी खासियत
यह टूरिस्ट प्लेस सुखना लेक और रॉक गार्डन के बीच स्थित है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Tourist Places: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक नया टूरिस्ट प्लेस बनाया जा रहा है। फेस्टीवल सीजन तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। इस पर्यटन स्थल के निर्माण के बाद शहर में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। यह टूरिस्ट प्लेस सुखना लेक और रॉक गार्डन के बीच स्थित सिटी फॉरेस्ट में तैयार किए जा रहा है, जो बर्ड एवियेरी है। इस बर्ड एवियेरी का काम एक बार फिर तेजी से शुरू हो चुका है। फारेस्ट एंड वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट इस काम को अब तेजी से पूरा कर रहा है। इसका कारण यह है कि प्रोजेक्ट पर कई बार विवाद हो चुका है। कई संस्थाएं लगातार इसका विरोध कर रही हैं।

loksabha election banner

एक बार केंद्र सरकार ने इस पर रोक तक लगा दी थी। हालांकि प्रशासन के जवाब के बाद यह रोक हट भी गई। अब फॉरेस्ट डिपार्टमेंट नहीं चाहता कि किसी तरह से कोई आपत्ति अब दोबारा से प्रोजेक्ट का काम रोके। इसके लिए अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। कोशिश यह हो रही है कि अक्तूबर में प्रोजेक्ट का काम हर हाल में पूरा कर लिया जाए। फेस्टिव सीजन में शहर के इस नए टूरिस्ट प्लेस को खोलने की तैयारी है। इसको ध्यान में रखते हुए अब सभी तैयारी की जा रही हैं। बर्ड एवियेरी में रखे जाने वाले एग्जॉटिक बर्ड्स पहले ही चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। इन बर्ड्स का फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ध्यान रख रही है। इन्हें सिटी फॉरेस्ट में ही बनाए गए वेटरनरी हॉस्पिटल में रखा गया है।

छतबीड़ जू से अलग होगा एवियेरी

छतबीड़ स्थित जू में भी बर्ड एवियेरी है। लेकिन यूटी प्रशासन के अधिकारी बता रहे हैं कि सिटी फॉरेस्ट का एवियेरी छतबीड़ से एकदम अलग होगा। यह देखने में एकदम नेचुरल होगा। साथ ही बर्ड एवियेरी की ऊंचाई अभी तक बने सभी एवियेरी से अधिक है। इससे पक्षियों को उड़ने के लिए भरपूर स्पेस मिलेगा। इनके लिए फ्री फ्लाई जोन होगा। इन सभी कारणों की वजह से यह अलग होगा। एवियेरी में और भी बहुत कुछ अलग होगा। साथ ही सिटी फाॅरेस्ट में आठ किलोमीटर का वॉकिंग ट्रैक और ओपन एयर जिम भी होगा। यहां पूरा परिवार पिकनिक के लिए आ सकेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.