चंडीगढ़ में पोषण माह 2021 कैंपेन लांच, सुखना लेक पर क्रूज बोट को सजाया, लोगों के लिए बन गया सेल्फी प्वाइंट
चंडीगढ़ की सुखना लेक (Chandigarh Sukhna Lake) पोषण माह-2021 को लांच किया गया। सोशल वेलफेयर सेक्रेटरी निकिता पवार और डायरेक्टर सोशल वेलफेयर नवजोत कौर की उपस्थिति में यह अभियान लांच किया गया। सुखना लेक पर क्रूज बोट को राष्ट्रीय पोषण माह 2021 बैनर और पोस्टर से डेकोरेट की गई।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ की सुखना लेक (Chandigarh Sukhna Lake) पोषण माह-2021 को लांच किया गया। सोशल वेलफेयर सेक्रेटरी निकिता पवार और डायरेक्टर सोशल वेलफेयर नवजोत कौर की उपस्थिति में यह अभियान लांच किया गया। इस दौरान निकिता पवार ने आंगनबाड़ी वर्कर्स की पोषण अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही जागरूकता के लिए बैलून भी उड़ाए गए।
इस दौरान मौरिंगा के पौधे भी लगाए गए। इस कार्यक्रम के दौरान पोषण का पेड़ भी बनाया गया। इस पेड़ को कट आउट्स, फ्रूट और वेजिटेबल से सजाया गया। इसके माध्यम से महिलाओं को न्यूट्रिशिस डाइट के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें रोजाना अपने भोजन में ऐसे पौषक तत्व को शामिल करने के लिए कहा गया।
सुखना लेक पर क्रूज बोट को राष्ट्रीय पोषण माह 2021 बैनर और पोस्टर से डेकोरेट की गई। स्नेहालय के बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग भी इस दौरान सजावट का हिस्सा बनी। इन बच्चों ने न्यूट्रीशन पर यह पेंटिंग बनाई थी। लोगों को आकर्षित करने के लिए पोषण सेल्फी स्टैंड पोषण की गाड़ी नाम से स्थापित किया गया। यह सेल्फी स्टैंड लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यहां लेक घूमने आए लोगों ने जमकर सेल्फी ली। यहां से गुजरने वाले लोगों ने रुककर इन गतिविधियों को गौर से देखा। खुद भी गतिविधियों में शामिल होकर वर्कर्स और अधिकारियों पोषण युक्त भोजन की जानकारी ली। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जोड़ा जा रहा है।
सेक्रेटरी निकिता पवार ने बताया कि अभी भी बहुत से ऐसे बच्चे और महिलाएं हैं जिनको पौषक तत्वों से भरपूर उपयुक्त भोजन की जानकारी नहीं है। वह बिना पौषण तत्वों का खाना खा रहे हैं। इससे शरीर में इन तत्वों की कमी हो जाती है। यूटी प्रशासन इस अभियान के जरिए हर उस बच्चे, महिला और परिवार तक पहुंचेगा जिन्हें इसकी जानकारी नहीं है।