Chandigarh MC House Meeting: पानी के मुद्दे पर हंगामा, कमिश्नर रेट कम के पक्ष में नहीं
Chandigarh MC House Meeting चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की शुरू होते ही खूब हंगामा हुआ। बैठक वर्चुअल हुई। ऐसे में कांग्रेस पार्षदों में जमकर हंगामा किया। पानी के मुद्दे पर दोनों दलों के पार्षद आपस में उलझे।
चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh MC House Meeting: चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की शुरू होते ही खूब हंगामा हुआ। बैठक वर्चुअल हुई। ऐसे में कांग्रेस पार्षदों में जमकर हंगामा किया। पानी के मुद्दे पर दोनों दलों के पार्षद आपस में उलझे और चर्चा के दौरान पार्षदों ने यह प्रस्ताव पास किया कि पानी के बढ़े हुए रेट की जो अधिसूचना जारी की गई है उसे तुरंत खारिज किया जाना चाहिए।
मालूम हो कि प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पानी के बढ़े हुए रेट पर अगले साल मार्च माह तक रोक लगा दी है। पार्षदों ने कहा कि जो बढ़े हुए रेट के चार्ज शहरवासियों से लिए गए हैं। वह भी अगले बिलों में एडजस्ट होने चाहिए। यह भी पार्षदों ने प्रस्ताव पास किया। इसके साथ यह भी प्रस्ताव पास किया गया कि सीवरेज सेस 30 से कम करके 5 फीसद किया जाए।
पार्षदों ने यह प्रस्ताव भी पास किया कि जब तक बढ़े हुए पानी के रेट पर रोक लगाई गई है। उसके बाद फिर से नए सिरे से पानी के रेट पर चर्चा होनी चाहिए। जबकि कमिश्नर केके यादव ने कहा कि वह इसके पक्ष में नहीं हैं और नगर निगम को इससे वित्तीय नुकसान होगा। इसलिए वह रेट कम करने के पक्ष में नहीं हैं। ऐसे में जो यह प्रस्ताव अब प्रशासन के पास जाएगा उसमें कमिश्नर की आपत्ति भी दर्ज कर दी जाएगी।
सदन की बैठक में कांग्रेस सतीश कैंथ द्वारा पानी के मुद्दे पर कुछ सवाल पूछे गए थे। जिन सवालों का जवाब पर चर्चा हो रही है। कमिश्नर केके यादव ने कहा कि प्रशासन ने जो बड़े हुए रेट पर अगले साल मार्च माह तक रोक लगाने की अधिसूचना जारी की है उसके अनुसार ही नगर निगम काम करेगा और आगे के जो भी बिल आएंगे वह पुराने रेट पर ही भेजे जाएंगे। अधिसूचना के अंदर पहले लिए जा चुके बढ़े हुए रेट एडजस्ट करने का कोई जिक्र नहीं है।