Move to Jagran APP

Chanadigarh Sukhna Lake में अब एंट्री पूरी तरह बैन, पहले शनिवार और संडे के लिए किया था बंद

Entry Ban In Sukhna Lake Chandigarh सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की लाइफलाइन सुखना लेक का कोरोना की वजह दीदार नहीं कर सकेंगे। कोरोना कर्फ्यू के दौरान ही नहीं अब रोजाना सुखना लेक पर एंट्री नहीं होगी। वहीं रॉक गार्डन में पहले से ही पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 12:35 PM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 12:35 PM (IST)
Chanadigarh Sukhna Lake में अब एंट्री पूरी तरह बैन, पहले शनिवार और संडे के लिए किया था बंद
चंडीगढ़ की सुखना लेक की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। Entry Ban In Sukhna Lake Chandigarhः  सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ (Chandigarh) की लाइफलाइन सुखना लेक (Sukhna Lake) का कोरोना (Corona Virus) की वजह दीदार नहीं कर सकेंगे। कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) के दौरान ही नहीं अब रोजाना सुखना लेक पर एंट्री नहीं होगी। फिर चाहे वह रेगुलेटरी एंड हो या फिर एंट्री प्वाइंट। सभी जगह पाबंदियां रहेंगी। सुखना लेक पुलिस पोस्ट यह सुनिश्चित करेगी।

loksabha election banner

दरअसल कोरोना संक्रमण का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। कोरोना चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। इस वजह से अब लेक को बंद किया गया है। इससे पहले वीकेंड लॉकडाउन की वजह से लेक पर पर्यटकों के लिए एंट्री बंद कर रखी थी।। लेकिन अब रोजाना भी यहां पर्यटकों की एंट्री नहीं होगी। प्रशासन इसको लेकर पुलिस को आदेश जारी कर चुका है। अब उन्हें इसकी व्यवस्था करनी है।

बता दें कि इससे पहले प्रमुख पर्यटन स्थन रॉक गार्डन (Rock Garden) को भी बंद कर दिया गया था। यहां पर्यटकों की एंट्री नहीं हो रही। कोरोना की वजह से शहर के हालात काफी खराब हैं। अब यहां रोजाना 800 से अधिक केस आ रहे हैं। एक्टिव केस बढ़कर आठ हजार के आस-पास पहुंच गए हैं। जिससे हालात को संभालना मुश्किल हो गए हैं। सुखना लेक शहर का सबसे हॉट स्पॉट है। यहां रोजाना सबसे अधिक भीड़ रहती है। खासकर सुबह शाम और वीकेंड पर तो पैर रखने की जगह भी नहीं होगी। ट्रैक पर भी सैकड़ों लोग होते हैं। इसी वजह से अब यह सख्ती की गई है।

प्रशासन पहले भी लोगों से अपील करता रहा है कि वह खुद को घर में ही आइसोलेट करें। बाहर न निकलें। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही बाहर जाने की मंजूरी है। कोरोना के हालात को सुधारने के लिए ही प्रशासन यह सभी पाबंदियां लगा रहा है। अब कोरोना का जो नया म्यूटेंट फैला हुआ है। वह सिर्फ सीनियर सिटीजन को ही नहीं युवाओं को भी अपना शिकार बना रहा है। ऐसे लोगों की जान भी रोजाना जा रही है। साथ ही यह पहले के मुकाबले ज्यादा घातक है। एक संक्रमित व्यक्ति दस लोगों को संक्रमित कर रहा है। जिससे ज्यादा संभलने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.