नगर निगम का पीयू को नोटिस, कहा-टैक्स के 13.61 करोड़ जमा कराओ
नगर निगम ने पंजाब यूनिवर्सिटी को 13.61 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स एवं सर्विस चार्ज जमा कराने का नोटिस भेजा है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नगर निगम ने पंजाब यूनिवर्सिटी को 13.61 करोड़ का प्रॉपर्टी टैक्स एवं सर्विस चार्ज जमा कराने का नोटिस भेजा है। यह नोटिस पीयू के डिप्टी डायरेक्टर को नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर अनिल गर्ग ने भेजा है। इसमें टैक्स जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। 15 दिन के भीतर टैक्स जमा न होने पर नगर निगम एक्ट 1976 के सेक्शन 138 के तहत आगामी कार्रवाई करेगा। उक्त राशि 31 मार्च 2022 तक बनती है। नगर निगम ने पत्र पेक से सर्वे करवाने के बाद भेजा है जिसमें छह अलग-अलग इमारतों का जिक्र किया गया है। पिछले साल नगर निगम ने प्रशासन की सरकारी इमारतों के लिए 53 करोड़ का नोटिस भेजा था। एमसी 53 करोड़ कर चुका है एकत्र
नगर निगम की आय का एक बड़ा भाग प्रॉपर्टी और हाउस टैक्स के तौर पर आता है। चालू सत्र में नगर निगम 53 करोड़ एकत्र कर चुका है। जबकि अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय सत्र के लिए नगर निगम ने 56 करोड़ का टारगेट रखा है। नगर निगम के अनुसार अब शहरवासी आनलाइन भी प्रापर्टी और हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही संपर्क सेंटर में टैक्स जमा करवाने की सुविधा है। शिअद ने पानी के रेट कम करने का सौंपा ज्ञापन
जासं, चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल चंडीगढ़ के अध्यक्ष एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह बुटेरला के नेतृत्व में सोमवार केा एक प्रतिमंडल ने गांवों में पानी के बढ़े हुए रेट और सीवरेज सेस को कम करने को लेकर ज्ञापन कमिश्नर केके यादव केा सौंपा। इस मौके पर चरनजीत सिंह विल्ली, बलविन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, अवतार सिंह मनीमामरा भी शामिल थे। बुटेरला ने कहा कि लोगों को बिल भरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि ये बढ़ाई हुई दरें तुरंत वापस ली जाए और पुरानी दरें लागू करके लोगों को राहत दी जाए। वहीं कांग्रेस के पूर्व चंडीगढ़ अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि अगर भाजपा महिलाओं के प्रति इतनी संवेदनशील है तो पानी व बिजली के दाम कम कर उन्हें महिला दिवस पर तोहफा दे।