Chandigarh Coronavirus Update ः चंडीगढ़ में 80 नए कोरोना पाजिटिव पाए गए, सबसे अधिक केस सेक्टर-39 में मिले
रविवार को शहर में 80 नए कोरोना संक्रमित मिले। रविवार को टेस्ट के लिए 1206 सैंपल लिए गए। जो 80 मरीज मिले हैं उनमें 44 पुरुष और 36 महिलाएं शामिल हैं। सबसे अधिक सेक्टर-39 में 11 केस मिले हैं। इस तरह अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 710 हो गई।
चंडीगढ़, जेएनएन। रविवार को शहर में 80 नए कोरोना संक्रमित मिले। रविवार को टेस्ट के लिए 1206 सैंपल लिए गए। जो 80 मरीज मिले हैं, उनमें 44 पुरुष और 36 महिलाएं शामिल हैं। सबसे अधिक सेक्टर-39 में 11 केस मिले हैं। इस तरह अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 710 हो गई है।
कोरोना संक्रमण का यही विस्फोटक रूप आगे भी जारी रहा तो पंजाब के चंडीगढ़ को पाबंदियों में रहना होगा। पंजाब के कई शहरों में शनिवार से नाइट कफ्यरू लगाया जा चुका है। कोरोना के मामले एकदम से बढ़ने के बाद यह फैसला लिया गया।
चंडीगढ़ में भी हालात कुछ ज्यादा ठीक नहीं हैं। एक सप्ताह में 519 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। तीन महीने बाद शनिवार को 122 मामले सामने आने से तो संकट और बढ़ गया है। चंडीगढ़ में भी सोमवार को कफ्यरू लगाने की घोषणा हो सकती है।प्रशासक वीपी सिंह बदनौर कोविड वॉर रूम मीटिंग के दौरान अधिकारियों से चर्चा कर इस पर निर्णय ले सकते हैं। शुक्रवार तक कई और पाबंदियां लगाई जा सकती हैं। दरअसल अब कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। आए दिन कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का आंकड़ा बहुत कम है, जबकि संक्रमण की चपेट में आने वालों का फीसद बहुत ज्यादा है। जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों पर भी अब दबाव फिर से बढ़ने लगा है। इससे अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं फिर से प्रभावित हो सकती हैं।