दुष्कर्म के बाद ही सिर पर पत्थर से हमलाकर की गई बच्ची की हत्या
हल्लोमाजरा में छह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद पत्थर से सिर हमलाकर उसकी हत्या कर दी गई।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :
हल्लोमाजरा में छह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद पत्थर से सिर हमलाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर हुआ है। शव हल्लोमाजरा के पास जंगल में रविवार को मिला था। बच्ची शुक्रवार देर शाम से लापता थी। मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण, हत्या के आरोप में दर्ज केस में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।
हल्लोमाजरा में रहने वाली छह वर्षीय बच्ची शुक्रवार शाम घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। तलाश में जुटे स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। रातभर तलाश करने के बाद शनिवार सुबह जंगल में बच्ची का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपित नाबालिग को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि वह बच्ची को साइकिल पर बैठकर अपने साथ ले गया था।
दैनिक जागरण से बातचीत करते पीड़िता के पिता रो पड़े। उन्होंने बताया कि तीन बच्चों में बेटी सबसे होनहार थी। उसकी पढ़ाई में काफी दिलचस्पी थी और वह डॉक्टर बनना चाहती थी। स्कूल में पढ़ाई की बाद सुबह 11 बजे और शाम पांच बजे अलग-अलग सब्जेक्ट की ट्यूशन भी पढ़ती थी। पथराव करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
वारदात के विरोध में शनिवार को दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे लोगों ने पांच घंटे तक चक्का जाम किया था। इस दौरान भीड़ में शामिल कुल लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की कर पथराव भी किया था। पुलिस इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर बाकी आरोपितों की तलाश में जुटी है।