Move to Jagran APP

International Women's Dayः चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में हुआ विशेष कार्यक्रम, एएसआइ भूपिंदर सिंह थे मुख्यतिथि

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-41 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ पुलिस के एएसआइ भूपिंदर सिंह बतौर मुख्यतिथि पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के सम्मान में अपने गीतों के जरिये संदेश दिया।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 05:33 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 05:33 PM (IST)
International Women's Dayः चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में हुआ विशेष कार्यक्रम, एएसआइ भूपिंदर सिंह थे मुख्यतिथि
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-41 में विशेष कार्यक्रम में मौजूद लोग।

चंडीगढ़, जेएनएन। आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की सेलीब्रेशन शहर के स्कूलों में शुरू हो चुका है। शुक्रवार को गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल सेक्टर-41 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ़ पुलिस के एएसआइ भूपिंदर सिंह और मोटिवेशनल स्पीकर मोहिंदर कौर कटारिया मौजूद रहे।

loksabha election banner

प्रिंसिपल संजीव अरोड़ा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सभी के लिए अहम है। वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर खड़ी हो रही हैं। महिलाओं को समाज में सम्मान हो उसके लिए जरूरी है कि हम बच्चों को महिला सम्मान के प्रति जागरूक करें। जो भी आदतें या फिर नियम बचपन में इंसान के अंदर आती है वह जीवन भर उसके साथ रहती है इसी सोच को देखते हुए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

गीतों से समझाया बेटी, बहू और मां का महत्व

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसआइ भूपिंदर सिंह ने गीतों के जरिये समाज में बेटी, बहू और मां के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता वह घर कभी भी विकास नहीं कर सकता है। बेटियां समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें और हमारा देश विकास करे उसके लिए जरूरी है कि समाज में हर बेटी और महिला का सम्मान हो। बच्चों को बचपन में ही महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकार के प्रति जागरूक करना अनिवार्य है।

बेटी है अनमोल, इसके बिना जीवन नहीं

कार्यक्रम में मौजूद मोटिवेशनल स्पीकर मोहिंदर कौर कटारिया ने कहा कि बेटी अनमोल है, इस बात को सभी को समझने की जरूरत है। एक बेटी ही बहन, बहू और उसके बाद मां बनती है। बच्चे अपने घरों में सभी रिश्तों को देखते हैं लेकिन उसके प्रति उनकी सोच उतनी बड़ी नहीं पाती। क्योंकि उन्हें कभी घर के दायरे से निकालने का प्रयास ही नहीं किया जाता। बेटों के साथ घर की बेटियों को भी सामाजिक परिवेश से बाहर निकालने की जरूरत है ताकि वह अपने सपनों को पूरा कर सकें।

यह भी पढ़ें:  पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टर चला रहे नेटवर्क, मोहाली पुलिस ने 12 दिन में पकड़े आठ बदमाश, हथियार भी बरामद

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ कोठी प्रकरणः पूर्व पत्रकार संजीव महाजन, प्रॉपर्टी डीलर मनीष और सतपाल को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.