Chandigarh Weather Forecast ः चंडीगढ़ में आज दिनभर मौसम रहेगा साफ, गर्मी करेगी लोगों को परेशान
Chandigarh Weather Forecast चंडीगढ़ में वीरवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन दोपहर के बाद गर्मी बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन तेज धूप निकलेगी रहेगी जिस वजह से तापमान में थोड़ा असर देखने को मिलेगा।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में वीरवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन दोपहर के बाद गर्मी बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सुबह के समय से ही शहर में मौसम गर्म रहा। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 24 डिग्री के आसपास था और तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन तेज धूप निकलेगी रहेगी जिस वजह से तापमान में थोड़ा असर देखने को मिलेगा।
वहीं शाम के समय बदाल छा सकते है और ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक आएगी। शहर में अभी सुबह-शाम की ठंड रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 6 और 7 मार्च को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके चलते 6 मार्च की शाम से मौसम में बदलाव आने के साथ सात को अच्छी बारिश के साथ-साथ पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव की पूरी संभावना है। दिन के समय में तेज हवाएं चलेगी जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है।
पिछले दो दिनों से शहर में दिन के समय में 20 से 30 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थी। विभाग के अनुसार इस दौरान दिन का तापमान में थोड़ी गिरावट होगी और रात के तापमान में आसमान में बादल छाए रहने की वजह से बारिश होने की संभावना है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें